नीट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां देखें जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 09 Feb 2026 12:56 PM

विज्ञापन

NEET UG 2026: स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)

NEET UG 2026 Document List: नीट परीक्षा में इस बार लाइव फोटो की मदद से आवेदन कर पाएंगे. नीट के लिए आवेदन 8 मार्च 2026 तक कर सकते हैं.

विज्ञापन

NEET UG 2026 Document List: नीट यूजी का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. हर साल लाखों की संख्या में इस परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स अप्लाई करते हैं. लेकिन एक छोटी सी भूल से बड़ा नुकसान हो सकता है. NTA डॉक्यूमेंट्स को लेकर काफी सख्त है. अगर एक भी डॉक्यूमेंट बच गया तो फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऐसे में अप्लाई करने से पहले यहां देखें NEET UG के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स लिस्ट.

इस डेट तक करें अप्लाई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल एक्टिव कर दिया है. जो छात्र MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं.

8 मार्च 2026 रात 9 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं. फीस जमा करने का समय उसी दिन रात 11 बजकर 50 मिनट तक दिया गया है. अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है. 10 मार्च से 12 मार्च 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी. परीक्षा 3 मई 2026 को होगी और समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा.

NEET UG के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • कक्षा 10 की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • पहचान पत्र (आधार/वोटर/पासपोर्ट)
  • सिग्नेचर
  • लाइव फोटो
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • अड्रेस प्रूफ

NEET UG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें.
  • मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी से अकाउंट बनाएं.
  • लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें.
  • लाइव फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola