4 लाख कैंडिडेट्स ने डाउनलोड किए NEET री-एग्जाम एडमिट कार्ड, कई अब भी परेशान, NTA ने दी सफाई

Updated:
विज्ञापन
NEET Re Exam 2026

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर

NEET Re Exam 2026 Admit Card: 4 लाख स्टूडेंट्स ने नीट री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया है. लेकिन कुछ अभी भी हैं जो टेक्निकल समस्या का सामना कर रहे हैं. इस संबंध में NTA ने नोटिस जारी कर सफाई दी है.

विज्ञापन

NEET Re Exam 2026: 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. NTA ने एक अपडेट जारी करते हुए बताया कि अब तक करीब 4 लाख स्टूडेंट्स ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं. लेकिन कुछ स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में टेक्निकल गड़बड़ी और सर्वर संबंधित दिक्कतें आ रही हैं. NTA ने ऐसे स्टूडेंट्स से कहा परेशान होने की जरूरत नहीं है, एजेंसी की ओर से इस प्रॉब्लम को ठिक किया जा रहा है.

कैसे डाउनलोड करें NEET Re Exam 2026 Admit Card?

  • NEET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर NEET UG Re Exam 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Application Number और Password/Date of Birth डालें.
  • स्क्रीन पर दिया गया Security Pin (Captcha) भरें.
  • Submit/Login बटन पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड में नाम, परीक्षा केंद्र, रोल नंबर और परीक्षा समय जैसी जानकारी जांच लें.
  • फ्यूचर के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

NTA ने छात्रों से कहा परेशान न हों

NTA ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी को लेकर एक बयान जारी करते हुए कहा कि एजेंसी को इस समस्या की जानकारी है और वे लगातार इसे ठीक करने में जुटी हुई है. एजेंसी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी कैंडिडेट्स बिना किसी परेशानी के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

छात्रों में बढ़ी चिंता

परीक्षा से कुछ दिन पहले वेबसाइट पर बढ़ते ट्रैफिक के कारण कई उम्मीदवारों को लॉगिन और डाउनलोडिंग में परेशानी का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर भी कई छात्रों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड न होने की शिकायतें साझा की हैं.

क्या करें उम्मीदवार?

आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें.
सर्वर पर अधिक लोड होने की स्थिति में कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें.
लॉगिन डिटेल्स सही तरीके से दर्ज करें.
किसी भी अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक सूचना पर नजर रखें.

Pratibha Prabhat Samman 2026
अप्लाई करने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें

NEET UG Re-Exam 2026 का आयोजन 21 जून को किया जाएगा. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं और नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें- NEET के बिना भी डॉक्टर जितनी होगी कमाई, 12वीं के बाद 5 बेस्ट हाई सैलरी कोर्सेज

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola