24 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

NEET PG 2025 Test City Slip: नीट पीजी टेस्ट सिटी स्लिप इस दिन, डाउनलोड करने का आसान तरीका यहां

NEET PG 2025 Test City Slip: NEET PG 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. टेस्ट सिटी स्लिप 21 जुलाई 2025 को जारी की जाएगी. इसे आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in से डाउनलोड किया जा सकता है. इसमें परीक्षा केंद्र का शहर बताया जाएगा, जिससे उम्मीदवार पहले से अपनी योजना बना सकें.

NEET PG 2025 Test City Slip in Hindi: नीट पीजी (NEET PG 2025) परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी अपडेट है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) के अनुसार, नीट पीजी 2025 की टेस्ट सिटी स्लिप 21 जुलाई 2025 को जारी की जाएगी. यह सिटी स्लिप उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी और साथ ही एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर भी उपलब्ध होगी. यहां आप NEET PG 2025 Test City Slip को डाउनलोड करने और परीक्षा की डिटेल देख सकते हैं.

NEET PG 2025 Test City Slip क्या है टेस्ट सिटी स्लिप?

Test City Slip एक तरह की शुरुआती सूचना होती है, जिसमें यह बताया जाता है कि उम्मीदवार को किस शहर में परीक्षा देनी है. यह एडमिट कार्ड नहीं होती, लेकिन इससे छात्रों को यात्रा और योजना बनाने में मदद मिलती है.

NEET PG 2025 Test City Slip कैसे करेंचेक?

  • सबसे पहले nbe.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
  • “NEET PG 2025” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • “Test City Slip” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालें.
  • स्क्रीन पर आपकी टेस्ट सिटी डिटेल्स दिख जाएंगी.
  • चाहें तो इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं.

NEET PG 2025 एडमिट कार्ड कब आएगा?

नीट पीजी Test City Slip जारी होने के बाद NEET PG 2025 का एडमिट कार्ड परीक्षा से 3–4 दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसकी जानकारी भी ईमेल और वेबसाइट के जरिए दी जाएगी.

NEET PG 2025 परीक्षा तिथि

  • परीक्षा तिथि: 28 जुलाई 2025
  • टेस्ट सिटी स्लिप: 21 जुलाई 2025
  • आधिकारिक वेबसाइट: nbe.edu.in

यह भी पढ़ें- BTech Job Placement 2025: टॉप 5 NITs जहां CS Branch में है जबरदस्त प्लेसमेंट, Salary पैकेज देख फट जाएंगी आंखें!

यह भी पढ़ें- NEET Counselling 2025: कितने स्कोर पर BEST MBBS College में एडमिशन? 550–600 स्कोर वालों के लिए गोल्डन चांस!

Shubham
Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीखने की प्रक्रिया जारी है। स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार तक सभी पहलुओं पर शुभम की अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025

क्या राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 से खेलों के संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी?


ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel
News Hub