MPBSE MP Board Exam 2025 Datesheet: एमपी बोर्ड परीक्षा का डेटशीट जारी, अगले साल इस दिन से होगी एक्जाम

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Aug 2024 11:00 AM

विज्ञापन

MPBSE MP Board Exam 2025 Datesheet जारी, यहां ये करें डाउनलोड

MPBSE MP Board Exam 2025 Datesheet: एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी गई है. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in से टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

MPBSE 10th, 12th Board Exam 2025 date sheet, MP Board Exam 2025 Datesheet: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश ने एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है. एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा का टाइमटेबल छात्र एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.

एमपी 10वीं और 12वीं बोर्ड एक्जाम 2025 कब से शुरु होंगी ?

एक्जाम शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च, 2025 तक होंगी. कक्षा 10 और 12 दोनों की परीक्षाएँ एक ही पाली में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएँगी.

GATE 2025 Exam Pattern: गेट परीक्षा के लिए शुरु होने वाले हैं रजिस्ट्रेशन, तो यहां देख लें एक्जाम पैटर्न

NCERT की पाठ्य पुस्तकों से संविधान की प्रस्तावना को हटाने के आरोप आधारहीन, बोले धर्मेंद्र प्रधान- इन चीजों को दे रहा एनसीईआरटी महत्व

Calicut University Result 2024: कालीकट यूनिवर्सिटी ने नतीजे किए घोषित, यहां से चेक करें रिजल्ट

MPBSE 10th, 12th Board Exam 2025 date sheet: महत्वपूर्ण डेट्स

कक्षा 10 की परीक्षा डेट्स: 27 फरवरी – 19 मार्च, 2025

कक्षा 12 की परीक्षा डेट्स: 25 फरवरी – 25 मार्च, 2025

परीक्षा का समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

प्रैक्टिकल परीक्षाएं (कक्षा 10 और 12): 10 फरवरी – 15 मार्च, 2025

एमपी बोर्ड एक्जाम 2025 कैसे डाउनलोड करें ?

कक्षा 10, 12 परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं.

एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं.

होम पेज पर उपलब्ध कक्षा 10, 12 के लिए एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 डेटशीट पर क्लिक करें.

एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार तिथियां और अन्य विवरण देख सकते हैं.

समय सारिणी डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.

इस साल 2024 में कितने बच्चों ने दी थी परीक्षा

2024 में, राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए 7 लाख से अधिक उम्मीदवार और कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए 9 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए. अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola