ePaper

MP SET Admit Card Out: मध्य प्रदेश स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Updated at : 06 Dec 2024 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
MP SET Admit Card Out

MP SET Admit Card Out

मध्य प्रदेश स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी. उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स से आसानी से कर सकते हैं डाउनलोड.

विज्ञापन

MP SET Admit Card Out: मध्य प्रदेश स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड mppsc.mp.gov.in पर जारी कर दिया गया है, इस परीक्षा के जरिए मध्य प्रदेश के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर फेलोशिप बनने का मौका मिलता है. MP SET की परीक्षा में कुल 20 विषय होंगे और परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में आयोजित की जाएगी. बता दें, ये परीक्षा 15 दिसंबर को है और इसका एडमिट कार्ड आप नीचे दिए गए स्टेप्स से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे डाउनलोड करें MP SET का एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले mppsc.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको इस परीक्षा के एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुलेगा, उसपर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें.

कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?

इस परीक्षा में कुल 2 पेपर होते हैं और दोनों ही पेपर में प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे. पेपर 1 जनरल पेपर ऑन एजुकेशन एंड रिसर्च एबिलिटी का होगा और पेपर 2 उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विषय का होगा. पेपर 1 में 50 प्रश्न पूछे जाते हैं और सभी प्रश्न 2 अंकों के होते हैं. दूसरे प्रश्न में कुल 100 प्रश्न होते हैं और इसके लिए कुल 200 अंक होते हैं. यानी पूरी परीक्षा में 150 सवाल होते हैं और कुल अंक होते हैं 300. बता दें इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की निगेटिव मार्किंग नहीं होती है.

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: JSSC CGL Result Out: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का परिणाम जारी, यहां करें चेक

Also Read: UP Police Constable Physical Test:  दिसंबर में शुरू होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए फिजिकल टेस्ट, यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola