भारत-पाकिस्तान से लेकर दहेज प्रथा तक…JPSC परीक्षा में निबंध में पूरे नंबर दिलाने वाले मास्टर टिप्स

Updated:
विज्ञापन

एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

JPSC Mains Preparation Guide 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा (PT) 19 अप्रैल 2026 को हुई थी, जिसका रिजल्ट 2 जुलाई 2026 को घोषित किया जा चुका है. आइए, जानते हैं कि मेन्स परीक्षा के लिए पेपर 1 की तैयारी कैसे करें. किस तरह निंबध लिखें.

विज्ञापन

JPSC Mains Preparation Guide 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 18 से शुरू है. पहला पेपर सामान्य हिंदी और सामान्य इंग्लिश का है. ये बस एक क्वालिफाइंग पेपर है. लेकिन कई लोग निबंध लिखने में गलती कर देते हैं. 

विज्ञापन

JPSC मेन्स परीक्षा के कुल पेपर 

पेपरविषयप्रकृति/मुख्य विषय
पेपर-Iजनरल हिंदी और जनरल इंग्लिशक्वालिफाइंग (योग्यता आधारित)
पेपर-IIलैंग्वेज और लिटरेचरनिर्धारित क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा
पेपर-IIIजनरल साइंसइतिहास एवं भूगोल
पेपर-IVइंडियन पॉलिटीभारतीय संविधान, राजव्यवस्था, लोक प्रशासन एवं सुशासन

JPSC Mains पेपर 1 कितने मार्क्स का होता है?

पेपर-I कुल 100 मार्क्स का होता है. इसमें सामान्य हिंदी के लिए 50 मार्क्स और सामान्य इंग्लिश के लिए 50 मार्क्स दिए जाते हैं. यह पेपर क्वालिफाइंग नेचर का है यानी कि इसमें सिर्फ पास होना जरूरी है. परीक्षा में सफल होने के लिए सभी कैंडिडेट्स को कम से कम 30 मार्क्स लाना जरूरी है. 

सामान्य हिंदी की तैयारी कैसे करें?

जनरल हिंदी के पेपर में कई सेक्शन होते हैं, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण होता है निबंध जो कि टोटल 15 मार्क्स का आता है. इसी के साथ ग्रामर और कई मुहावरे का सेक्शन भी रहता है. 

1. निबंध (15 मार्क्स)

  • निबंध लिखते समय आंसर को तीन हिस्सों में बांटें
  • भूमिका (Introduction)
  • मुख्य भाग (Body)
  • निष्कर्ष (Conclusion)

मुख्य भाग में विषय के पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों पहलुओं को शामिल करें. एग्जाम्पल और फैक्ट्स के साथ लिखेंगे तो आपका निबंध सबसे अलग लगेगा. इस तरह आपके मार्क्स बढ़ सकते हैं. 

2. व्याकरण (15 मार्क्स)

ग्रामर सेक्शन में मार्क्स लाने के लिए संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, संधि, समास आदि पर ध्यान दें. इन्हीं से ज्यादा मार्क्स के सवाल आते हैं. इन टॉपिक्स को अभी से देख लें. 

3. मुहावरे और वाक्य शुद्धिकरण (10 मार्क्स)

पिछले वर्षों में पूछे गए मुहावरों का अभ्यास करें. साथ ही वाक्य शुद्धिकरण के नियमों को अच्छी तरह समझें ताकि गलतियों को अच्छे से पहचान सकें. 

4. संक्षेपण (10 मार्क्स)

संक्षेपण में दिए गए गद्यांश को लगभग एक-तिहाई (One-third) शब्दों में लिखना होता है. साथ ही संक्षेपण का उपयुक्त शीर्षक यानी कि टाइटल देना भी जरूरी होता है.

JPSC मेन्स में किस तरह के निबंध आते हैं?

भारत-पाकिस्तान संबंध, भारत-चीन संबंध, भारत की विदेश नीति, आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत 2047, डिजिटल इंडिया, दहेज प्रथा, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और बाल विवाह जैसे टॉपिक पर निबंध आता है.

यह भी पढ़ें- JPSC ने जारी किया प्रीलिम्स का रिजल्ट, जानें कब होगी मेंस परीक्षा और क्या है आगे की प्रक्रिया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola