ePaper

JEE Mains 2024: जल्द जारी हो सकता है अप्रैल सेशन की परीक्षा का सिटी इंटिमेशन स्लिप, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Updated at : 23 Mar 2024 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
JEE Mains 2024: जल्द जारी हो सकता है अप्रैल सेशन की परीक्षा का सिटी इंटिमेशन स्लिप, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

JEE Mains 2024 जेईई मेंस परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद आप इसे एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. जेईई मेंस सेशन 2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने के 3 दिन पहले जारी किया जाएगा. परीक्षा हर दिन 2 शिफ्ट में ली जाएगी.

विज्ञापन

JEE Mains 2024: जेईई मेंस अप्रैल सेशन की परीक्षा 15 अप्रैल तक चलेगी. जेईई मेंस सेशन 2 की परीक्षा 4 अप्रैल से देशभर में शुरू होगी. इस परीक्षा के लिए के लिए 1.50 लाख से ज्यादा यूनिक कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है. जेईई मेंस परीक्षा अप्रैल सेशन की शुरूआत आने वाले 4 अप्रैल से होनी है. सिटी स्लिप जारी होने के बाद छात्र इसे एनटीए जेईई मेंस की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं. जेईई मेंस का पहला सेशन जनवरी 2024 में पूरा हो चुका है और उसका रिजल्ट भी आ चुका है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा. सिटी स्लिप जारी होने के बाद छात्र उस अनुसार अपनी योजना बना सकते हैं.

JEE Mains 2024: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

जेईई मेंस परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद आप इसे एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इसे डाउनलोड करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

  • एनटीए जेईई की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर, जेईई मेन 2024 सत्र 2 परीक्षा सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • जेईई मेंस 2024 परीक्षा का सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें.

JEE Mains 2024: 3 दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड

जेईई मेंस के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद एनटीए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी करेगा. परीक्षा हर दिन 2 शिफ्ट में ली जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर के 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से साम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी. जेईई मेंस सेशन 2 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने के 3 दिन पहले जारी किया जाएगा. पहले सेशन की परीक्षा जनवरी और दूसरे सेशन की परीक्षा अप्रैल में होती है.

Also Read: JEE MAINS 2024: जेईई मेंस के लिए ऐसे करें तैयारी,मैथ्स में बेस्ट देने के लिए विशेषज्ञ से जानें मुख्य बातें

Also Read: JEE Mains 2024: परीक्षा हॉल में टाइम मैनेजमेंट सबसे महत्वपूर्ण, विशेषज्ञ से जानें अंतिम 15 दिनों में कैसे हो मेंस परीक्षा के लिए फुल रेडी

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola