IBPS SO मेंस का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 Oct 2025 7:43 PM
IBPS SO Admit Card डाउनलोड करती स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
IBPS SO Mains Admit Card 2025: आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. इस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से एसओ भर्ती मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
IBPS SO Mains Admit Card 2025: आईबीपीएस (IBPS) की स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. इस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने एसओ मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अब जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 जुलाई 2025 तक का समय मिला था. इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 30 अगस्त 2025 को हुई थी. इसका रिजल्ट 17 अक्टूबर को जारी हुआ. अब मेंस के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. एडमिट कार्ड डाउनवोड करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
IBPS SO Mains Admit Card 2025: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए CRP Specialist Officers सेक्शन पर क्लिक करें.
- यहां “IBPS SO Mains Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड / जन्म तिथि डालें.
- लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट निकाल लें, जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा.
IBPS SO Mains Admit Card 2025 Download Here
कब होगी परीक्षा?
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तारीख और रिपोर्टिंग टाइम को ध्यान से पढ़ें. परीक्षा के दिन अपने साथ फोटो आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो जरूर ले जाएं.
आईबीपीएस एसओ मेंस परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर 2025 को किया जाएगा. इस परीक्षा में उम्मीदवारों की प्रोफेशनल नॉलेज यानी संबंधित विषयों पर पकड़ की जांच की जाएगी. स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 1007 पदों में कई अलग-अलग पदों पर भर्तियां होने वाली है.
यह भी पढ़ें: कोडिंग के लिए था जुनून, NIT के छात्र ने पाई सफलता, Microsoft में इंटर्नशिप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










