फरवरी महीने में होंगी ये बड़ी परीक्षाएं, RRB से लेकर यूपीएससी तक

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Feb 2026 8:46 AM

विज्ञापन

Exams in February 2026: स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC- Freepik)

Exams in February 2026: इस आर्टिकल में हम आपको फरवरी 2026 में होने वाली बड़ी परीक्षाओं की पूरी लिस्ट और जरूरी जानकारी देंगे. इनमें RRB, JKSSB के कई एग्जाम शामिल हैं.

विज्ञापन

Exams in February 2026: फरवरी 2026 सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए बहुत खास होने वाला है. फरवरी महीने में देशभर में कई बड़े एग्जाम्स होने वाले हैं. इनमें लाखोंं स्टूडेंट्स शामिल होंगे. RRB, SSC, RBI और RSSB की बड़ी परीक्षाएं होंगी.

Exams in February 2026: फरवरी 2026 की प्रमुख भर्तियां/ परीक्षाएं

  • JKSSB – Stock Assistant, Supervisor और अन्य पद
    कुल पद: 390, परीक्षा तिथि: 25 फरवरी 2026

  • OPSC – Group A और Group B
    कुल पद: 314, परीक्षा तिथि: 2 फरवरी 2026

  • JKPSC – Medical Officer
    कुल पद: 480, परीक्षा तिथि: 4 फरवरी 2026

  • RRB – Group D
    कुल पद: 22,000, परीक्षा तिथि: 20 फरवरी 2026

  • RSSB – Agriculture Supervisor
    कुल पद: 1100, परीक्षा तिथि: 11 फरवरी 2026

  • RBI – Office Attendant
    कुल पद: 572 , परीक्षा तिथि: 4 फरवरी 2026

  • BCECE – Junior Resident
    कुल पद: 1445 , परीक्षा तिथि: 6 फरवरी 2026

  • RSSB – Clerk / Junior Assistant
    कुल पद: 10,644 , परीक्षा तिथि: 13 फरवरी 2026

  • UPSC – Combined Geo-Scientist (Prelims)
    परीक्षा तिथि: 8 फरवरी 2026

  • UPSC – Engineering Services (Prelims)
    परीक्षा तिथि: 8 फरवरी 2026

  • CBI – DSP LDCE परीक्षा
    परीक्षा तिथि: 28 फरवरी 2026

  • CISF – AC (Executive) LDCE परीक्षा
    परीक्षा तिथि: 28 फरवरी 2026

  • SSC – GD Constable परीक्षा
    फरवरी से शुरू (कई शिफ्ट में)

इस लिस्ट की मदद से आप अपनी परीक्षा के लिए तैयारी का टिप्स बना सकते हैं. रिविजन और प्रैक्टिस पर फोकस करने का समय है. हालांकि, एक बार संबंधित बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें.

FAQ: यहां देखें एफएक्यू

फरवरी महीने में कौन-कौन सी बड़ी सरकारी परीक्षाएं होती हैं?

फरवरी में UPSC Geo-Scientist, Engineering Services, CBI DSP LDCE, CISF AC LDCE और SSC GD जैसी परीक्षाएं होती हैं.

UPSC Geo-Scientist परीक्षा किस तारीख को होती है?

आमतौर पर यह परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की जाती है.

Engineering Services (ESE) Prelims की डेट क्या होती है?

ESE प्रीलिम्स भी सामान्यतः 8 फरवरी को होती है.

UPSC का हिंदी फुलफॉर्म क्या है?

संघ लोक सेवा आयोग

CISF AC (Executive) LDCE परीक्षा की डेट क्या है?

यह परीक्षा भी आमतौर पर 28 फरवरी को आयोजित होती है .

किसी भी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी होते हैं?

किसी भी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम के 10-15 दिन पहले जारी होते हैं.

यह भी पढ़ें- एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola