आज से शुरू है CUET परीक्षा, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें NTA की गाइडलाइंस

Published by :Shambhavi Shivani
Published at :11 May 2026 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
CUET UG 2026 Exam

एग्जाम सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

CUET UG 2026: NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचें. सभी डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचें. आज से CUET UG परीक्षा शुरू है.

विज्ञापन

CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कराई जाने वाली CUET UG 2026 परीक्षा 11 मई से शुरू होगी. देशभर के लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा CBT मोड में 31 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी. एग्जाम सेंटर जाने से पहले सभी परीक्षार्थी NTA द्वारा जारी गाइडलाइंस को पढ़ लें. ड्रेस कोड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स पढ़ लें.

NTA ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और केवल अनुमति प्राप्त सामान ही साथ लेकर जाएं. जिन उम्मीदवारों ने आस्था से जुड़ी कपड़े या चीजें पहनी हैं, उन्हें सिक्योरिटी चेक में समय लग सकता है. ऐसे कैंडिडेट्स समय से पहले पहुंचें.

परीक्षा केंद्र में क्या ले जा सकते हैं?

  • एडमिट कार्ड और सेल्फ डिक्लेरेशन
  • मूल वैध फोटो पहचान पत्र
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • पारदर्शी पानी की बोतल
  • पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन
  • डायबिटिक उम्मीदवारों के लिए जरूरी खाने-पीने की चीजें
  • PwD/PwBD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

क्या नहीं ले जा सकते?

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच और ब्लूटूथ डिवाइस
  • कैलकुलेटर
  • नोट्स, किताबें या लिखित सामग्री
  • भारी ज्वेलरी
  • बैग, पर्स और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स

ड्रेस कोड को लेकर NTA की सलाह

NTA के अनुसार उम्मीदवारों को हल्के और साधारण कपड़े पहनने चाहिए. बड़े बटन, ज्यादा पॉकेट वाले कपड़े और भारी एक्सेसरीज से बचने की सलाह दी गई है. सामान्य जूते, चप्पल और लो हील फुटवियर की अनुमति है. कलावा और धार्मिक धागे भी अनुमति प्राप्त वस्तुओं में शामिल हैं.

रिपोर्टिंग टाइम का रखें ध्यान

NTA ने छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1-2 घंटे पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी है. गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- UPSC प्रीलिम्स परीक्षा में बचे हैं सिर्फ 15 दिन, यहां देखें Do’s and Don’ts की लिस्ट 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola