ePaper

CTET December Admit Card: इस हफ्ते जारी हो सकता है सीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड, देखें डाउनलोड करने के स्टेप्स

Updated at : 05 Dec 2024 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
CTET December Admit Card

CTET December Admit Card

CTET 2024 के दिसंबर सत्र की परीक्षा का एडमिट कार्ड इस हफ्ते होगा जारी, ऐसे में देखें इसे चेक करने का प्रोसेस.

विज्ञापन

CTET December Admit Card: सीटीईटी यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 जो कि 14 और 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी, उसका एडमिट कार्ड इस हफ्ते जारी हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CTET के लिए एडमिट कार्ड अक्सर परीक्षा से 1 या 2 दिन पहले जारी किए जाते हैं इसलिए ज्यादा उम्मीद ये है कि एडमिट कार्ड 10 से 12 दिसंबर के बीच आएगा. ऐसे में यहां देखें इसे डाउनलोड करने का आसन तरीका.

कैसे डाउनलोड करें CTET का एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर आपको CTET Admit Card का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • अपने डिटेल्स भरें जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ.
  • सबमिट पर क्लिक करें.
  • आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें.

कितने शिफ्ट में होगी परीक्षा?

सीटीईटी परीक्षा में दो पेपर होंगे जिसमें पेपर 1 की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगी और पेपर 2 की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. बता दें, कि इसमें पेपर 1 की परीक्षा ऐसे उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने कक्षा 1 से 5 तक के लिए आवेदन किया है और पेपर 2 की परीक्षा उन लोगों के लिए है जिन्होंने कक्षा 6 से 8 के लिए आवेदन किया है.

परीक्षा से जुड़ी जानकारियों के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: JSSC CGL Result Out: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का परिणाम जारी, यहां करें चेक

Also Read: UP Police Constable Physical Test:  दिसंबर में शुरू होंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए फिजिकल टेस्ट, यहां देखिए लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola