सीटीईटी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, अब दो दिन होगी परीक्षा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Feb 2026 1:27 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

CTET 2026 Exam City: सीटीईटी परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से सीटीईटी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी हो गई है. नई नोटिस के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा दो दिन आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन

CTET 2026 Exam City: सीटीईटी 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने CTET 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. अब उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी. इसके साथ ही CBSE ने यह भी साफ कर दिया है कि इस बार CTET परीक्षा दो दिन आयोजित की जाएगी.

CTET 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर 2025 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2025 रखी गई थी. इस दौरान बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया.

CTET Exam City Slip कैसे डाउनलोड करें

  • CTET 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट के होमपेज पर CTET 2026 Exam City Slip का लिंक मिलेगा.
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी.
  • इसके बाद स्क्रीन पर एग्जाम सिटी की जानकारी दिखाई देगी.
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

CTET 2026 Exam City Slip Download Here

CBSE के मुताबिक इस बार CTET परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या काफी ज्यादा है. इसी वजह से परीक्षा को एक दिन की बजाय दो दिन कराने का फैसला लिया गया है. इससे परीक्षा का आयोजन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा.

CTET 2026 परीक्षा की तारीखें क्या हैं?

CBSE द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार CTET 2026 परीक्षा 7 फरवरी और 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. दोनों दिन अलग अलग शिफ्ट में परीक्षा होगी. उम्मीदवारों को उनकी शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी. फिलहाल एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है ताकि उम्मीदवार पहले से अपनी यात्रा और रहने की योजना बना सकें.

यह भी पढ़ें: बिहार में 72वीं कंबाइंड परीक्षा जुलाई में, TRE 4 पर सस्पेंस बरकरार, देखें नया कैलेंडर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola