घर बैठे क्लियर करें CLAT, ये 5 किताबें बनेंगी आपके लिए वरदान
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 18 Oct 2025 1:27 PM
क्लैट बेस्ट बुक (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)
CLAT Best Books: साल 2026 की क्लैट परीक्षा 2025 में दिसंबर महीने में होगी. ये एक Entrance Exam है, जिसके जरिए देश की टॉप लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलेगा. ऐसे में परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर लें क्योंकि अब परीक्षा नजदीक है. आज हम जानेंगे क्लैट परीक्षा के लिए Best Books, जिससे आपको तैयारी में मदद मिलेगी.
CLAT Best Books: हर साल नेशनल लेवल पर देश की टॉप लॉ यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी CLAT एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया जाता है. इस परीक्षा के जरिए लॉ कॉलेज के लिए योग्य कैंडिडेट्स चुने जाते हैं. लेकिन ये एग्जाम बहुत ही टफ होता है. इस परीक्षा को क्रैक करने में अच्छे-अच्छे स्टूडेंट्स की हालत खराब हो जाती है. साल 2026 की क्लैट परीक्षा इस साल दिसंबर महीने में आयोजित की जाएगी. ऐसे में आइए, जानते हैं क्लैट परीक्षा की तैयारी (CLAT Exam Preparation) कैसे करें और इसके लिए कौन से बुक्स बेस्ट (CLAT Exam Preparation Best Books) होंगे.
CLAT 2026 Exam Date: कब होगी क्लैट परीक्षा?
साल 2026 की क्लैट परीक्षा का आयोजन इस साल यानी कि 2025 के दिसंबर महीने में होगा. परीक्षा 7 दिसंबर को ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी. परीक्षा सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी.
CLAT Exam Preparation: अभी से शुरू कर दें तैयारी
अब अगर आपको भी देश की टॉप लॉ यूनिवर्सिटी (Top Law University) में एडमिशन लेना है तो क्लैट परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें. परीक्षा नजदीक है, ऐसे में एक फिक्स स्ट्रैटजी के तहत परीक्षा की तैयारी करें. वहीं आज हम आपको कुछ ऐसे बुक्स बताएंगे, जिससे आपको काफी मदद मिलेगी.
CLAT Exam Syllabus: क्लैट परीक्षा का सिलेबस
क्लैट परीक्षा में जनरल इंग्लिश, करेंट अफेयर्स, लीगल रीजनिंग और लॉजिकल रीजनिंग और मैथ्स से सवाल पूछे जाते हैं.
- जनरल इंग्लिश
- करेंट अफेयर्स
- लीगल रीजनिंग
- लॉजिकल रीजनिंग
- मैथ्स
CLAT Best Books: ये हैं क्लैट परीक्षा के लिए बेस्ट बुक्स
क्लैट एग्जाम में जनरल इंग्लिश की तैयारी के लिए एसपी बक्शी की बुक पढ़ सकते हैं, इससे आपकी तैयारी अच्छे से हो जाएगी. वहीं करेंट अफेयर्स के लिए Lucent Publication की बुक से मदद लें. लीगल रीजनिंग की तैयारी के लिए RS अग्रवाल की Legal Aptitude बुक से पढ़ाई करें. लॉजिकल रीजनिंग के लिए अरुण शर्मा की किताब से पढ़ाई कर सकते हैं. मैथ्स विषय के लिए एस चंद की 30 Days Wonder for Maths किताब ले सकते हैं.
CLAT 2026 FAQs: क्लैट परीक्षा से जुड़े जरूरी सवाल
क्लैट का कोर्स कितने साल का होता है?
CLAT के जरिए मिलने वाला अंडरग्रेजुएट लॉ कोर्स (BA LLB) आमतौर पर 5 साल का होता है. वहीं, पोस्टग्रेजुएट (LLM) कोर्स की अवधि 1 साल होती है.
CLAT करने के क्या फायदे हैं?
CLAT पास करने के बाद स्टूडेंट्स को देश की टॉप नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLUs) में एडमिशन मिलता है.
क्लैट के बाद करियर ऑप्शन क्या है?
क्लैट के बाद ज्यूडिशरी, कॉर्पोरेट लॉ, सिविल सर्विसेज और लॉ फर्म्स में शानदार करियर के अवसर मिलते हैं.
12वीं के बाद CLAT दे सकते हैं?
हां
क्लैट परीक्षा के लिए कैसे अप्लाई करते हैं?
CLAT की ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरनी होती है.
CLAT पास करने के बाद क्या बन सकते हैं?
CLAT पास करने के बाद उम्मीदवार लॉयर, लीगल एडवाइजर, जज, कॉर्पोरेट लॉ ऑफिसर, पब्लिक प्रॉसीक्यूटर या लॉ फर्म एसोसिएट बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें- परीक्षा में बचे हैं बहुत कम दिन, 2+6 के फॉर्मूले से करें पढ़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










