CLAT 2026 Exam Centre: क्लैट परीक्षा वालों के लिए बड़ी खबर, बदला लखनऊ का एग्जाम सेंटर

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 29 Nov 2025 12:02 PM

विज्ञापन

CLAT 2026 परीक्षा सेंटर

CLAT 2026 Exam Centre Revised Lucknow: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 परीक्षा के लिए लखनऊ के एक एग्जाम सेंटर में बदलाव किया है. इस संबंध में क्लैट की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया गया. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्हें परीक्षा में शामिल होना है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं.

विज्ञापन

CLAT 2026 Exam Centre Revised Lucknow: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. ताजा नोटिस के अनुसार, क्लैट 2026 परीक्षा के लिए परीक्षा के वेन्यू में बदलाव किया गया है. जिन कैंडिडेट्स को पहले पंडित दीन दयाल उपाध्याय गवर्नमेंट गर्ल्स पोस्टग्रेजुएट कॉलेज का सेंटर अलॉट किया गया था, उन्हें अब नए एग्जाम सेंटर पर परीक्षा देनी होगी. 

CLAT 2026 Exam Centre: एग्जाम सेंटर में हुआ बदलाव 

ऐसे कैंडिडेट्स जिनका एग्जाम सेंटर पहले पंडित दीन दयाल उपाध्याय गवर्नमेंट गर्ल्स पोस्टग्रेजुएट कॉलेज, सेक्शन 11, राजाजीपुरम, न्यू टैक्सी स्टैंड के पास, लखनऊ अलॉट किया गया था, उन्हें अब नई जगह पर एग्जाम देना होगा. 

CLAT 2026 Exam Centre: इस नए सेंटर पर होगी परीक्षा 

एग्जाम सेंटर बदलकर लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम, लखनऊ, 226017 कर दिया गया है. संबंधित कैंडिडेट्स के नए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर अपलोड कर दिए गए हैं.

CLAT 2026 Admit Card: इन डिटेल्स की मदद से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. कैंडिडेट्स को लॉग इन करने के लिए अपना रजिस्टर्ड नंबर और पासवर्ड डालना होगा. इन डिटेल्स की मदद से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

CLAT 2026 Admit Card

CLAT 2026 Exam Centre Admit Card: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए CLAT 2026 Candidate Login ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद Download Admit Card वाले विकल्प पर क्लिक करें.
  • आपका CLAT 2026 का संशोधित एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- SSC MTS Havaldar Vacancy 2025: सरकारी Job वालों को बड़ा झटका! हवलदार और एमटीएस भर्ती की सीटें हुईं कम

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola