CBSE Practical Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में होना है शामिल तो यहां देखें प्रैक्टिकल एग्जाम से जुड़ी जरूरी डिटेल्स

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Jan 2026 8:31 AM

विज्ञापन

सीबीएसई प्रैक्टिकल एग्जाम

CBSE Practical Exam 2026: CBSE ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं. बोर्ड ने इस संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिस जारी किया है. बोर्ड ने कहा कि स्कूल, छात्र और माता-पिता, सभी को प्रैक्टिकल को गंभीरता से लेना चाहिए.

विज्ञापन

CBSE Practical Exam 2026: CBSE ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं. बोर्ड ने साफ कहा है कि प्रैक्टिकल एग्जाम फाइनल रिजल्ट में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है. स्कूल, छात्र और माता-पिता, सभी को प्रैक्टिकल को गंभीरता से लेने की सलाह दी गई है.

CBSE Practical Exam 2026 Date: प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखें

CBSE ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं की अवधि 1 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक तय की है. इसी दौरान प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट और प्रोजेक्ट का मूल्यांकन पूरा करना जरूरी होगा.

CBSE Notice: यहां देखें सीबीएसई का नोटिस

उसी दिन अपलोड होंगे नंबर

स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि जिस दिन प्रैक्टिकल परीक्षा हो, उसी दिन उसके अंक ऑनलाइन अपलोड किए जाएं. एक बार नंबर अपलोड हो जाने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा, इसलिए सही जानकारी भरना बहुत जरूरी है.

आंसर बुक और लैब की तैयारी जरूरी

स्कूलों को पहले से ही यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास प्रैक्टिकल की आंसर शीट पर्याप्त संख्या में मौजूद हों. अगर किसी स्कूल में कमी होती है तो तुरंत अपने CBSE रीजनल ऑफिस को जानकारी देनी होगी. इसके साथ ही साइंस लैब को भी पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो.

सिर्फ CBSE द्वारा नियुक्त एग्जामिनर ही लेंगे परीक्षा

कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं केवल CBSE द्वारा नियुक्त परीक्षक ही ले सकते हैं. स्कूल अपने स्तर पर कोई भी परीक्षक नियुक्त नहीं कर सकते. नियम तोड़ने पर परीक्षा रद्द भी की जा सकती है.

दिव्यांग छात्रों के लिए खास व्यवस्था

CBSE ने स्कूलों से कहा है कि दिव्यांग और विशेष जरूरत वाले छात्रों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे आराम से अपनी परीक्षा दे सकें.

खिलाड़ियों को भी नहीं मिलेगी छूट

राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले छात्रों को भी प्रैक्टिकल परीक्षा से कोई छूट नहीं मिलेगी. उनके लिए अलग से कोई दूसरी तारीख तय नहीं की जाएगी.

CBSE Advice: छात्रों और अभिभावकों के लिए सलाह

छात्र समय पर अपने प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल फाइल पूरी करें और स्कूल से लगातार संपर्क में रहें. अभिभावकों को भी अपडेट लेते रहना चाहिए, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें- बड़ी डिग्री को कह दो Bye-Bye! अब इन शॉर्ट टर्म कोर्स की मदद से कमाएं लाखों

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola