CBSE Board Sample Paper 2026 Psychology For Class 12: एक दो नहीं पूरे 6 सेक्शन होंगे, देखें साइकोलॉजी का परीक्षा पैटर्न
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 27 Nov 2025 1:31 PM
CBSE बोर्ड सैंपल पेपर
CBSE Board Sample Paper 2026 Psychology For Class 12: बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सैंपल पेपर (CBSE Sample Paper) जारी कर दिए हैं. सैंपल पेपर की मदद से परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और सवालों के स्तर को समझना आसान हो जाता है. आइए 12वीं कक्षा के साइकोलॉजी विषय का सैंपल पेपर देखते हैं.
CBSE Board Sample Paper 2026 Psychology For Class 12: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियों को तेजी मिल चुकी है. बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सैंपल पेपर (CBSE Sample Paper) जारी कर दिए हैं. जिन छात्रों की इस साल परीक्षा है, वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन सैंपल पेपर्स को डाउनलोड कर सकते हैं. सैंपल पेपर की मदद से परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और सवालों के स्तर को समझना आसान हो जाता है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेपर कितना सरल या कठिन हो सकता है और किन टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करना है. ऐसे में आइए 12वीं कक्षा के साइकोलॉजी विषय का सैंपल पेपर देखते हैं.
CBSE Board Sample Paper 2026 Psychology For Class 12: यहां देखें सैंपल पेपर
अगर आप भी 2026 में सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले हैं तो प्रभात खबर के एजुकेशन पेज पर आपको सभी पेपर के सैंपल पेपर (CBSE Sample Paper 2026) मिलेंग. आप इन्हें डाउनलोड करके तैयारी कर सकते हैं.
CBSE Board Sample Paper 2026: देखें साइकोलॉजी का परीक्षा पैटर्न
साइकोलॉजी का पेपर 3 घंटे का होगा. ये पेपर कुल 70 मार्क्स का होगा. इस पेपर में कुल 6 सेक्शन होंगे, सेक्शन A , सेक्शन B, सेक्शन C, सेक्शन D, सेक्शन E, सेक्शन F. सभी सवालों का जवाब देना जरूरी है. पूरे पेपर में ऑप्शनल सवाल नहीं होगा. हालांकि, इंटर्नल ऑप्शन मिलेंग. इस सैंपल पेपर की मदद से आप परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं. सैंपल पेपर के साथ ही पिछले साल के सवालों को भी सॉल्व करें.
यह भी पढ़ें- CBSE Board Sample Paper 2026: श्लोक और व्याकरण से पूछे जाएंगे सवाल, यहां देखें संस्कृत 12वीं का सैंपल पेपर
यह भी पढ़ें- CBSE Board Sample Paper Sociology 2026: 35 सवाल और चार सेक्शन, इस तरह का रहेगा Sociology का पेपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










