CBSE Board 12th Physics Sample Paper: देखें 12वीं का फिजिक्स का सैंपल पेपर, Diagram और इस तरह के सवाल पूछे जाएंगे 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 16 Nov 2025 7:17 AM

विज्ञापन

CBSE Board सैंपल पेपर

CBSE Board 12th Physics Sample Paper: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सभी विषय के सैंपल पेपर (Sample Paper) जारी कर दिए हैं. आज हम देखेंगे क्लास 12th का फिजिक्स का सैंपल पेपर. फिजिक्स ऐसा विषय है, जिसमें फॉर्मूला और Diagram भी पूछे जाते हैं. ऐसे में तैयारी करने के लिए आप सैंपल पेपर की मदद ले सकते हैं.

विज्ञापन

CBSE Board 12th Physics Sample Paper 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी महीने से शुरू होंगी. बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सभी विषय के सैंपल पेपर (Sample Paper) जारी कर दिए हैं. अगर आप 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो परीक्षा की तैयारी के लिए इन सैंपल पेपर की मदद ले सकते हैं. आज हम देखेंगे क्लास 12th का फिजिक्स का सैंपल पेपर. 

CBSE Board 12th Physics Sample Paper 2026: यहां देखें सैंपल पेपर

CBSE Board 12th Physics Exam Pattern: यहां देखें परीक्षा का पैटर्न 

फिजिक्स ऐसा विषय है, जिसमें फॉर्मूला और Diagram भी पूछे जाते हैं. ऐसे में ये पेपर थोड़ा मुश्किल हो जाता है. फिजिक्स का पेपर 3 घंटे का होने वाला है और कुल 70 मार्क्स का होगा. इसमें 33 प्रश्न पूछे जाएंगे और 5 सेक्शन रहेंगे. 

Class 12th Physics Exam Tips: परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

सीबीएसई 12वीं के फिजिक्स पेपर में डायग्राम, फॉर्मूला और कॉन्सेप्ट तीनों का बराबर महत्व होता है, इसलिए इसकी तैयारी बेहद मजबूत होनी जरूरी है. परीक्षा में अक्सर ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिनमें सही लेबलिंग के साथ डायग्राम बनाना, फॉर्मूला याद रखना और उनका सही जगह इस्तेमाल करना जरूरी होता है. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे रटने के बजाय फिजिक्स में अच्छे नंबर लाने के लिए नियमित रिवीजन और कॉन्सेप्ट क्लैरिटी पर ध्यान दें.

यह भी पढ़ें- CBSE Board 12th Biology Sample Paper: 12वीं कक्षा का बायोलॉजी का सैंपल पेपर जारी, 5 सेक्शन और 33 सवाल, यहां देखें

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola