आने वाला है CBSE Board 10वीं सेकेंड एग्जाम का रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे मिलेगी मार्कशीट

Updated:
विज्ञापन
CBSE 10th Second Board Result 2026

बोर्ड स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं की सेकेंड परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. सीबीएसई बोर्ड किसी भी समय 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ DigiLocker पर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.

विज्ञापन

CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई बोर्ड ने कहा था कि 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जून 2026 में घोषित किया जाएगा. अब जून का महीना खत्म होने वाला है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है. फिलहाल बोर्ड ने तारीख और समय को लेकर कोई नई सूचना जारी नहीं की है.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के तहत CBSE ने छात्रों को अपने अंकों में सुधार करने का मौका दिया है. इसके तहत 10वीं के छात्र अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक बेहतर कर सकते हैं.

DigiLocker पर मिलेगा CBSE 10th Second Board Result

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र DigiLocker से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले DigiLocker ऐप या वेबसाइट digilocker.gov.in खोलें.
  • मोबाइल नंबर या यूजर आईडी से लॉगिन करें.
  • CBSE सेक्शन में जाएं.
  • Class 10 Marksheet 2026 या Second Board Result का विकल्प चुनें.
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें.

मेरिट लिस्ट नहीं होगी जारी

CBSE अपनी पुरानी नीति के अनुसार इस बार भी टॉपर्स या मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा. बोर्ड का मानना है कि इससे छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा कम होती है. सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद सभी सफल छात्रों को पासिंग डॉक्यूमेंट और मेरिट सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए जाएंगे.

DigiLocker से डाउनलोड की गई डिजिटल मार्कशीट भी पूरी तरह मान्य होगी और इसका इस्तेमाल 11वीं में एडमिशन के दौरान किया जा सकेगा. फिलहाल CBSE की ओर से रिजल्ट जारी करने की अंतिम तारीख और समय की पुष्टि नहीं की गई है. इसलिए छात्रों को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अफवाहों से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें- ‘मन की बात’ में नालंदा विश्वविद्यालय की चर्चा, सरकारी परीक्षा में पूछे जा सकते हैं ये 20 GK सवाल

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola