BSEB Free Coaching: बिहार बोर्ड JEE-NEET फ्री कोचिंग एंट्रेंस एग्जाम 27 जुलाई को, एडमिट कार्ड जारी

Updated:
विज्ञापन
SSC Exam Canceled

SSC Exam Canceled

BSEB: बिहार बोर्ड ने JEE-NEET फ्री कोचिंग परीक्षा की तिथि 27 जुलाई 2025 घोषित की है. एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं. चयनित छात्रों को पटना में दो वर्षीय निःशुल्क आवासीय कोचिंग दी जाएगी, जिसमें रहना, खाना व पढ़ाई सब फ्री होगा.

विज्ञापन

BSEB: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंजीनियरिंग (JEE) और मेडिकल (NEET) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है. बोर्ड की ओर से निःशुल्क आवासीय कोचिंग योजना (2025-27) के तहत प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी. साथ ही, एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं.

छात्र coaching.biharboardonline.com वेबसाइट पर जाकर BSEB यूनीक आईडी या एप्लिकेशन आईडी व पासवर्ड की सहायता से 18 जुलाई 2025 से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. वेबसाइट पर “ADMIT CARD DOWNLOAD (2025–2027) FOR CLASS 11 STUDENTS” लिंक सक्रिय है.

परीक्षा का समय और केंद्र

लिखित परीक्षा एक ही पाली में 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा बापू परीक्षा परिसर, मौर्या विहार कॉलोनी, कुम्हरार, पटना में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगी. परीक्षार्थियों को सुबह 10:00 बजे तक केंद्र में प्रवेश कर लेना होगा.

दो वर्षीय निःशुल्क कोचिंग सुविधा

इस योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को पटना में दो वर्ष की निःशुल्क आवासीय कोचिंग दी जाएगी. इसमें रहना, खाना, पढ़ाई— सब शामिल होंगे. छात्रों को ऐसे शिक्षकों से मार्गदर्शन मिलेगा जो पहले प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में पढ़ा चुके हैं. यह कोचिंग JEE और NEET जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी होगी.

चयन प्रक्रिया

छात्रों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और कोटिवार सीटों के आधार पर किया जाएगा. अगली प्रक्रिया और समय-सारिणी की जानकारी वेबसाइट पर समय रहते साझा की जाएगी.

किसी समस्या पर संपर्क करें

यदि किसी छात्र को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या अन्य किसी तकनीकी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 9155191194, मोबाइल नंबर 8308266481, या ईमेल [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं. बोर्ड ने सहायता के लिए तकनीकी टीम को तत्पर रखा है.

Also Read: Success Story: केदारनाथ में घोड़ा-खच्चर चलाने वाले अतुल अब पढ़ेंगे IIT मद्रास में, हासिल की 649वीं ऑल इंडिया रैंक

Also Read: BHU Admission 2025: 13 लाख छात्रों के लिए BHU का दरवाजा खुला, तुरंत कर लें रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola