ePaper

BPSC MVI Exam 2025: मोटर वाहन निरीक्षक भर्ती की तारीख घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Updated at : 23 Jul 2025 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
BPSC MVI Exam Date 2025 OUT

BPSC MVI Exam Date 2025 OUT

BPSC MVI Exam 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यह परीक्षा 9 और 10 अगस्त 2025 को आयोजित होगी. 28 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे.

विज्ञापन

BPSC MVI Exam 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है. यह परीक्षा 9 और 10 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी. आयोग ने यह भर्ती विज्ञापन संख्या 41/2025 के तहत निकाली है.

कब और कितनी शिफ्टों में होगी परीक्षा?

तारीखदिनशिफ्टसमय
9 अगस्त 2025शनिवारपहली शिफ्टसुबह 10:00 से 12:00 बजे
9 अगस्त 2025शनिवारदूसरी शिफ्टदोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे
10 अगस्त 2025रविवारएकमात्र शिफ्टसुबह 10:00 से 12:00 बजे

एडमिट कार्ड कब आएगा?

बीपीएससी ने बताया है कि एडमिट कार्ड जल्द ही आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर नियमित रूप से नज़र रखें और समय पर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें.

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा में कुल तीन पेपर होंगे:

  • सामान्य अध्ययन – 100 अंक
  • ऑटोमोबाइल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 100 अंक
  • मोटर वाहन अधिनियम और नियम – 100 अंक

सभी पेपर MCQ आधारित होंगे और प्रत्येक के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा.

वेतनमान और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के अनुसार वेतन मिलेगा. इसमें मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA), गृह किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी सुविधाएं भी शामिल होंगी.

Also Read: Success Story: पिता लगाते थे चाट-पकौड़े का ठेला, बेटी ने पहना IAS अधिकारी का बैज

Also Read: Success Story: IIM Ahmedabad से किया MBA, आज हैं 21,600 करोड़ की मालकिन

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola