BPSC Admit Card 2025 OUT: बिहार असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Jul 2025 5:43 PM
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (Bihar DElEd Admit Card 2025 OUT)
BPSC Admit Card 2025 OUT: बिहार में असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. ऐसे में उम्मीदवार BPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.gov.in पर जाना होगा.
BPSC Admit Card 2025 OUT: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (AE) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या bpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 17 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी.
BPSC AE परीक्षा का आयोजन तीन दिनों तक चलेगा- 17, 18 और 19 जुलाई 2025 को. इस परीक्षा को राज्यभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवारों को सुविधा हो सके. आयोग ने पहले ही परीक्षा की तिथि और शेड्यूल की जानकारी अपने पोर्टल पर साझा कर दी थी. अब उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे और एडमिट कार्ड साथ लेकर आएं.
BPSC Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Assistant Engineer Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- अब “Submit” बटन पर क्लिक करें.
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.
BPSC Assistant Engineer Admit Card 2025 यहां डायरेक्ट डाउनलोड करें.
BPSC Exam Details: इन बातों का रखें ध्यान
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तिथि और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई हैं. इसके साथ ही, कुछ जरूरी निर्देश भी शामिल हैं जैसे – परीक्षा केंद्र पर क्या लाना है और क्या नहीं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड को ध्यान से पढ़ें और दिए गए निर्देशों का पालन करें.
बीपीएससी द्वारा असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन 17, 18 और 19 जुलाई 2025 को किया जाएगा. यह परीक्षा पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर जिलों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी. आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा के दिन निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.
ये भी पढ़ें: यूपी के बेस्ट MBBS कॉलेज में एडमिशन, सरकारी कॉलेजों की लिस्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










