बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की डेट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Published by : Smita Dey Updated At : 23 May 2026 1:42 PM

विज्ञापन

एग्जाम देती हुई स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Bihar Police CSBC Exam 2026: बिहार पुलिस में कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए एग्जाम डेट जारी कर दी गई है. कांस्टेबल पोस्ट पर कुल 4128 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. जानें कब और किस दिन परीक्षा होगी.

विज्ञापन

Bihar Police CSBC Exam 2026: बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने वाले युवाओं के लिए सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आपने भी प्रोहिबिशन कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल के पदों के लिए फॉर्म भरा था, तो बोर्ड ने एग्जाम डेट जारी कर दिया है. इस बार कुल 4,128 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. कैंडिडेट्स CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर इस भर्ती से रिलेटेड डिटेल्स चेक कर सकते हैं. 

एग्जाम डेट और शिफ्ट टाइमिंग 

परीक्षा की तारीख और दिनशिफ्ट (Shift)परीक्षा का समय (Exam Timing)रिपोर्टिंग का समय (Reporting Time)
14-06-2026मॉर्निंग सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तकसुबह 08:00 बजे से 09:00 बजे तक
14-06-2026आफ्टरनून दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तकदोपहर 01:00 बजे से 02:00 बजे तक
17-06-2026
मॉर्निंग सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तकसुबह 08:00 बजे से 09:00 बजे तक
17-06-2026
आफ्टरनून दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तकदोपहर 01:00 बजे से 02:00 बजे तक

Bihar Police CSBC Exam 2026 Details Check Here

Bihar Police CSBC Exam 2026: वैकेंसी डिटेल्स 

पद का नामकुल वैकेंसी
जेल वार्डर (कक्षपाल)2,417 पद
मद्य निषेध सिपाही (Prohibition Constable)1,603 पद
चलंत दस्ता सिपाही (Mobile Squad Constable)108 पद
कुल पद4,128

एग्जाम पैटर्न 

  • इस परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव (MCQ) सवाल पूछे जाएंगे. 
  • एग्जाम 100 नंबर की होगी यानी हर सही जवाब का 1 नंबर मिलेगा. 
  • आपको पेपर सॉल्व करने के लिए पूरे 2 घंटे का समय दिया जाएगा. 
  • सबसे अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए आप सारे सवालों के जवाब दे सकते हैं. 
  • सवाल 10वीं (मैट्रिक) स्तर के होंगे, जिसमें हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स, जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स और सोशल साइंस से जुड़े क्वेश्चन पूछे जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: 4 साल का इंतजार खत्म, UP TGT के लिए एग्जाम सिटी जारी, जानें किस शहर में होगी परीक्षा

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन