Current Affairs Quiz : पढ़ें इस सप्ताह का करेंट अफेयर्स क्विज

Updated:
विज्ञापन

Weekly Current Affairs Quiz 2025

करेंट अफेयर्स की तैयारी में आपके काम आ सकते हैं ये प्रश्न

विज्ञापन

current affairs quiz April 2024 : आप अगर जॉब के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं अथवा किसी प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम की, समसामयिक घटनाक्रम पर केंद्रित यह साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज आपकी तैयारी के लिए उपयोगी हो सकता है…

विज्ञापन
  1. भारतीय थल सेना एवं किस देश के रक्षा बलों के बीच हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘लामितिये’ का 10वां संस्करण आयोजित किया गया?
    (क) सेशेल्स
    (ख) केन्या
    (ग) युगांडा
    (घ) इथियोपिया
  2. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पुरुष एकल वर्ग की विश्व रैंकिंग में कितने नंबर पर पहुंच गये हैं?
    (क)10वें
    (ख)11वें
    (ग) 13वें
    (घ) 15वें
  3. भारत ने हैती से डोमिनिकन गणराज्य तक अपने नागरिकों को निकालने के लिए कौन सा ऑपरेशन चलाया है?
    (क) ऑपरेशन अमन
    (ख) ऑपरेशन सुरक्षा
    (ग) ऑपरेशन साथी
    (घ) ऑपरेशन इंद्रावती
  4. प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के ‘फ्यूचर कैटिगरी’ का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गये हैं?
    (क) गुकेश डी
    (ख) अंश नेरुरकर
    (ग) निहल सैरिन
    (घ) आर प्रज्ञानानंद
  5. निम्न में से कौन टी20 मैचों में 12 हजार पूरे करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गये हैं?
    (क) रोहित शर्मा
    (ख) विराट कोहली
    (ग) हार्दिक पांड्या
    (घ) आर अश्विन
  6. मलयालम भाषा के किस साहित्यकार को वर्ष 2023 का प्रतिष्ठित सरस्वती सम्मान प्रदान किया जायेगा?
    (क) प्रभा वर्मा
    (ख) वी विजयन
    (ग) एमटी वसुदेवन नायर
    (घ) एम मुकुंदन
  7. कुआत्रो सिएनेगास क्षेत्र, जो हाल ही में जल संकट के कारण खबरों में था, किस देश में स्थित है?
    (क) अर्जेंटीना
    (ख) ब्राजील
    (ग) चिली
    (घ) मैक्सिको
  8. निम्न में से कौन सा देश विश्व प्रसन्नता सूचकांक 2024 में शीर्ष पर है?
    (क) स्वीडन
    (ख) नार्वे
    (ग) फिनलैंड
    (घ) ग्रीस
  9. विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2024 में 143 देशों की सूची में भारत किस स्थान पर है?
    (क) 100वें
    (ख) 112 वें
    (ग) 120वें
    (घ) 126वें
  10. अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की पांच दिवसीय 148वीं विधानसभा का आयोजन स्विट्जरलैंड के किस शहर में किया गया?
    (क) जिनेवा
    (ख) ज्यूरिख
    (ग) लूगानो
    (घ) बर्ने

सही जवाब
1(क), 2(ग), 3(घ), 4(ख), 5(ख),6(क),7(घ),8(ग),9(घ),10(क).

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola