ePaper

CBSE Results 2025: बिग अपडेट! क्या 12वीं से पहले जारी होगा सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट? लेटेस्ट जानकारी यहां

Updated at : 07 May 2025 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
HBSE 10th Result 2025

HBSE 10th Result 2025

CBSE Results 2025: सीबीएसई 10वीं और 12वीं के परिणाम 2025 मई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है. सीबीएसई 12वीं का परिणाम 2 मई 2025 को घोषित होने की उम्मीद है, जबकि 10वीं का परिणाम 15 से 20 मई के बीच आ सकता है. छात्र अपने परिणाम cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

CBSE Results 2025 in Hindi: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) जल्द ही छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म करेगा. हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड की ओर से कक्षा 10 का रिजल्ट पहले जारी किया सकता है. सीबीएसई बोर्ड द्वारा मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी करने की संभावना है. हालांकि इसको लेकर कोई ऑफिशियल नोटिस नहीं जारी किया गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब? (Class 10th CBSE Boards 2025 Result Date)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पिछले रिलीज पैटर्न के आधार पर 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 10 मई या उसके बाद घोषित होने की उम्मीद है. 2024 में परिणाम 13 मई को और 2023 में 12 मई को घोषित किए गए थे. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मई के अंत में परिणाम घोषित होने की सबसे अधिक संभावना है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे मई के अंतिम सप्ताह के दौरान नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

यह भी पढ़ें- CG Board Results 2025: सीजी बोर्ड 2025 का रिजल्ट कब आएगा? यहां सबसे पहले देखें

CBSE Results 2025 कैसे चेक करें?

CBSE Results 2025 कैसे चेक करें के बारे में बताया गया है-

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं
  • पेज ओपन होने के बाद सीबीएसई कक्षा 10 स्कोरकार्ड 2025 लिए लिंक पर क्लिक करें
  • अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • अब अपनी मार्कशीट की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें
  • रिजल्ट चेक करने के बाद भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें.

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कहां देखें? (CBSE 10th Result 2025)

  • जब सीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट (CBSE 10th Result 2025) घोषित हो जाएगा, तो आप अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:
  • results.cbse.nic.in
  • cbse.gov.in
  • इसके अलावा आप DigiLocker या UMANG ऐप की मदद से अपनी डिजिटल मार्कशीट और प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board Class 10th 12th Result 2025: इस दिन जारी हो सकता है मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola