UPSC NDA SSB Interview: 5 दिन की असली अग्निपरीक्षा, सेना में लेफ्टिनेंट बनने के लिए ऐसे होता है SSB इंटरव्यू
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Oct 2025 5:22 PM
UPSC NDA SSB Interview (सांकेतिक फोटो)
UPSC NDA SSB Interview: देश की सेना में ऑफिसर लेवल की भर्ती के लिए हर साल दो बार यूपीएससी एनडीए परीक्षा आयोजित की जाती है. हाल ही में UPSC NDA के लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी हुआ. अब एसएसबी इंटरव्यू का आयोजन होगा. ऐसे में आइए आसान भाषा में समझते हैं कि लेफ्टिनेंन बनने के लिए SSB इंटरव्यू कैसे होता है और इसमें 5 दिनों की पूरी प्रक्रिया क्या होती है.
UPSC NDA SSB Interview: यूपीएससी NDA परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सबसे ज्यादा डर SSB Interview से लगता है. SSB इंटरव्यू के बारे में नियमों से लेकर चयन प्रक्रिया तक कई सवाल छात्रों के मन में उठते हैं. इस आर्टिकल में हम इन्हीं सवालों का जवाब जानेंगे. साथ ही UPSC NDA में SSB इंटरव्यू के पूरे शेड्यूल और नियमों के बारे में विस्तार से जानेंगे.
UPSC NDA SSB Interview कितने नंबर की परीक्षा?
UPSC NDA की परीक्षा कुल 1800 अंकों की होती है, जिसमें 900 अंक लिखित परीक्षा और 900 अंक SSB इंटरव्यू से जुड़े होते हैं. लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी ही SSB इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. यह इंटरव्यू 5 दिनों तक चलता है और अभ्यर्थी के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक योग्यता का आकलन किया जाता है.
यूपीएससी ने निर्देश के अनुसार UPSC NDA की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दो हफ्तों के भीतर joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. एसएसबी इंटरव्यू की तारीख और जगह की जानकारी उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए दी जाएगी.
Table of Contents
पहला दिन: स्क्रीनिंग टेस्ट
पहले दिन अभ्यर्थियों को UPSC द्वारा तय स्थान और समय पर रिपोर्ट करना होता है. यहीं से इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होती है. इस दिन स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाता है जिसमें दो प्रमुख परीक्षाएं होती हैं-
- OIR (ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट)- इसमें 50 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें वर्बल और नॉन वर्बल रीजनिंग तथा गणित के सवाल शामिल होते हैं. छात्रों को इन्हें हल करने के लिए 30 मिनट का समय मिलता है.
- PPDT (पिक्चर परसेप्शन एंड डिस्क्रिप्शन टेस्ट)- इसमें छात्रों को 30 सेकंड तक एक तस्वीर दिखाई जाती है. उस तस्वीर के आधार पर उन्हें एक कहानी तैयार करनी होती है.
UPSC NDA SSB Interview Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
दूसरा दिन: मनोवैज्ञानिक परीक्षण
UPSC NDA में SSB इंटरव्यू का दूसरा दिन सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है. इस दिन अभ्यर्थियों को चार प्रकार के साइकोलॉजिकल टेस्ट देने होते हैं.
थीमेटिक अप्रिसिएशन टेस्ट (TAT)- इसमें 11 तस्वीरें दिखाई जाती हैं और हर तस्वीर को देखकर अभ्यर्थियों को उससे जुड़ी कहानी लिखनी होती है.
वर्ड एसोसिएशन टेस्ट (WAT)- इसमें 50 से 60 अंग्रेजी शब्द दिखाए जाते हैं और उम्मीदवार को उन शब्दों से जुड़ी कहानी या वाक्य बनाना होता है.
सिचुएशन रिएक्शन टेस्ट (SRT)- इसमें 60 परिस्थितिजन्य प्रश्न होते हैं और हर प्रश्न के लिए 2-3 वाक्यों में प्रतिक्रिया लिखनी होती है.
सेल्फ डिस्क्रिप्शन (SD)- इसमें उम्मीदवार से उसके व्यक्तिगत जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं, जिससे उसकी सोच और व्यक्तित्व को समझा जा सके.
तीसरा दिन: GTO टेस्टिंग और इंटरव्यू
तीसरे दिन उम्मीदवारों को GTO (ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर) टेस्ट देना होता है. इसके मुख्य भाग इस प्रकार हैं-
ग्रुप डिस्कशन (GD)- इसमें सभी उम्मीदवार एक मुद्दे पर चर्चा करते हैं और अपनी राय रखते हैं.
ग्रुप प्लानिंग एक्सरसाइज (GPE)- इसमें एक परिस्थिति दी जाती है जिस पर समूह को मिलकर समाधान निकालना होता है.
प्रोग्रेसिव ग्रुप टास्क (PGT)- इसमें मैदान में तैयार किए गए टास्क को समूह के साथ मिलकर पूरा करना होता है.
हाफ ग्रुप टास्क (HGT)- इसमें समूह को दो भागों में बांटा जाता है और उम्मीदवारों के व्यक्तिगत प्रयासों पर ध्यान दिया जाता है.
लिट्रेचर- इस चरण में अभ्यर्थी अपने अनुभव साझा करते हैं और उनकी अभिव्यक्ति क्षमता का आकलन होता है.
चौथा दिन: अंतिम ग्रुप टेस्ट और अवलोकन
UPSC NDA के एसएसबी इंटरव्यू में चौथे दिन भी उम्मीदवारों को ग्रुप टास्क दिए जाते हैं, लेकिन इस बार ग्रुप बदला जाता है ताकि उम्मीदवारों की नई टीम में काम करने की क्षमता का परीक्षण हो. इस दिन FGT (फाइनल ग्रुप टेस्ट) होता है जो सभी ग्रुप टास्क का अंतिम चरण होता है. इसके साथ ही IO (इंडिविजुअल ऑब्जरवेशन) किया जाता है जिसमें उम्मीदवारों की व्यक्तिगत परफॉर्मेंस का मूल्यांकन होता है.
पांचवां दिन: रिजल्ट और चयन
SSB इंटरव्यू के अंतिम दिन उम्मीदवारों को पूरे पैनल के सामने एक हॉल में बैठाया जाता है. वहां पिछले चार दिनों के प्रदर्शन का परिणाम सुनाया जाता है. चयनित उम्मीदवारों को आगे मेडिकल परीक्षा के लिए भेजा जाता है. यह भी ध्यान रखना चाहिए कि पांच दिनों की पूरी प्रक्रिया के दौरान कभी भी पर्सनल इंटरव्यू लिया जा सकता है.
SSB इंटरव्यू न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक मजबूती की भी मांग करता है. उम्मीदवार को हर परिस्थिति में सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना आना चाहिए. अगर आप NDA परीक्षा में सफल होकर SSB इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं तो इन नियमों और शेड्यूल को समझकर अपनी तैयारी करें. यह पांच दिन का सफर आपके भविष्य और करियर को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: यूपीएससी में दो बड़े बदलाव, परीक्षा देने से पहले देखें, नहीं तो हो सकती है परेशानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










