TTE vs TC: रेलवे में कौन सी नौकरी है बेहतर, जानें काम और सैलरी की पूरी डिटेल

सांकेतिक फोटो (Freepik)
TTE vs TC: TTE और TC दोनों ही रेलवे डिपार्टमेंट में एक सरकारी और सेफ नौकरी है. इन दोनों जॉब प्रोफाइल में सैलरी काफी अच्छी होती है और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाती है. ऐसे में जाने इन दोनों (TTE vs TC) में अंतर क्या है. साथ रेलवे जॉब के लिए कौन सा बेहतर है.
TTE vs TC: इंडियन रेलवे दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क में से एक है और इसमें नौकरी पाना लाखों युवाओं का सपना होता है. जब रेलवे में टिकट चेकिंग की बात आती है, तो हमारे दिमाग में दो नाम सबसे पहले आते हैं TTE और TC. ज्यादातर लोग समझते हैं कि ये दोनों एक ही हैं, लेकिन असल में इनके काम और जिम्मेदारी में काफी अंतर होता है. अगर आप भी रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि TTE और TC (TTE vs TC) में क्या अंतर है.
TTE क्या है?
TTE यानि है ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर. TTE का काम ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के टिकट चेक करना, बिना टिकट या गलत टिकट वाले यात्रियों से जुर्माना लेना, वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को सीट देना (अगर खाली हो) और रिजर्वेशन कोच में सीट मैनेज करना.
TC क्या है?
TC मतलब टिकट कलेक्टर. TC का मुख्य काम स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के टिकट चेक करना, यात्रियों को सही प्लेटफॉर्म और ट्रेन की जानकारी देना और भीड़ को कंट्रोल करने में मदद करना है.
सैलरी और सुविधाएं
रेलवे की ये दोनों ही (TTE vs TC) नौकरियां 7th Pay Commission के तहत लेवल 3 या लेवल 2 में आती हैं. इनकी शुरुआती सैलरी लगभग 30,000 से 35,000 रुपये प्रति महीने होती है. TTE को रनिंग अलाउंस ज्यादा मिलता है क्योंकि वे सफर पर रहते हैं. इसके अलावा मेडिकल फैसिलिटी, रेलवे पास और हाउसिंग की सुविधा भी मिलती है.
TTE vs TC में मुख्य अंतर
| अंतर | TTE (ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) | TC (टिकट कलेक्टर) |
| काम की जगह | चलती हुई ट्रेन के कोच में | रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म और गेट पर |
| मुख्य जिम्मेदारी | सीट अलॉट करना और यात्रियों की मदद करना. | बिना टिकट यात्रियों को स्टेशन पर पकड़ना. |
| काम का समय | लंबी दूरी की यात्रा के कारण वर्किंग ऑवर्स फिक्स्ड नहीं होते हैं. | इनकी शिफ्ट स्टेशन पर होती है, जो फिक्स्ड होती है. |
| वर्दी | काला कोट, सफेद शर्ट और पैंट. | इनकी वर्दी समान होती है,पर पहचान बैच से होती है. |
TTE vs TC: आपके लिए कौन सा है बेहतर?
- TTE क्यों चुनें: अगर आपको घूमना-फिरना पसंद है, नए लोगों से मिलना अच्छा लगता है और आप घर से बाहर रहकर ट्रैवल करने में पसंद है, तो TTE की जॉब आपके लिए बेस्ट है.
- TC क्यों चुनें: अगर आप चाहते हैं कि आपकी ड्यूटी एक फिक्स्ड स्टेशन पर हो, आप शाम को अपने घर लौट सकें और एक फिक्स्ड रूटीन फॉलो करें, तो TC बनना आपके लिए बेहतर है.
यह भी पढ़ें: AI का क्रेज या CSE की सेफ्टी? जानें कौन सा कोर्स दिलाएगा बेहतर करियर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




