ये हैं राजस्थान के टॉप 5 इंजीनियरिंग कॉलेज, यहां से BTech करके पाए लाखों की नौकरी

Published by : Bhumi Sharma Updated At : 20 May 2026 2:27 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Top Engineering College in Rajasthan: BTech करके शानदार करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए राजस्थान में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. अगर आप भी अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ बंपर प्लेसमेंट चाहते हैं, तो NIRF रैंकिंग, किफायती फीस और मजबूत कॉर्पोरेट कनेक्शन रखने वाले राजस्थान के इन टॉप 5 इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं.

विज्ञापन

Top Engineering Colleges in Rajasthan: BTech करके अच्छा भविष्य बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए राजस्थान में कई अच्छे कॉलेज मौजूद हैं. यहां पढ़ाई भी अच्छी होती है और प्लेसमेंट भी अच्छा होता है. यहां NIRF रैंकिंग, प्लेसमेंट, फीस और सीटों के आधार पर राजस्थान के टॉप 5 BTech कॉलेजों (Top engineering colleges in Rajasthan) की जानकारी दी गई है.

BITS पिलानी

BITS पिलानी राजस्थान का सबसे अच्छा इंजीनियरिंग कॉलेज है. यहां पढ़ाई का लेवल बहुत अच्छा है. यहां छात्र अपनी पसंद के विषय चुन सकते हैं. अच्छी लैब, रिसर्च और प्रैक्टिकल ज्ञान पर भी जोर दिया जाता है.

  • सीटें: पिलानी कैंपस में करीब 1040 BTech सीटें है.
  • प्लेसमेंट: औसत पैकेज 18-20 लाख रुपये सालाना है और हाईएस्ट पैकेज 45-60 लाख रुपये या उससे ज्यादा हो सकता है.
  • फीस: पूरे 4 साल का खर्च करीब 22-30 लाख रुपये है.

IIT जोधपुर

यह भारत के मशहूर IIT में से एक है. यहां अच्छे प्रोफेसर, एडवांस्ड लैब और अच्छी सुविधाएं भी हैं. यहां प्रोजेक्ट और विदेश जाने के मौके भी मिलते हैं.

  • सीटें: जोधपुर कैंपस में कुल 500-600 BTech सीटें है.
  • प्लेसमेंट: औसत पैकेज 16-21 लाख रुपये है और हाईएस्ट पैकेज 50-60 लाख रुपये है.
  • फीस: 4 साल का पूरा खर्च करीब 8-10 लाख रुपये (जनरल कैटेगरी) है SC/ST/PwD को छूट मिलती है.

IIT Jodhpur Campus Placement Details Check Here

MNIT जयपुर

ये राजस्थान का सबसे अच्छा सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज है. पढ़ाई अच्छी, कैंपस सुविधाएं बढ़िया और फीस भी कम है. इस कॉलेज में एडमिशन JEE Main स्कोर के आधार पर होता है.

  • सीटें: यहां हर ब्रांच में 90-100 सीटें है.
  • प्लेसमेंट: औसत पैकेज 11-15 लाख रुपये है और हाईएस्ट पैकेज 50-64 लाख रुपये है
  • फीस: 4 साल का पूरा खर्च 5-7 लाख रुपये है

मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर

यह प्राइवेट यूनिवर्सिटी है लेकिन ये तेजी से आगे बढ़ रही है और पढ़ाई भी अच्छी हो रही है. यहां आधुनिक क्लासरूम, अच्छी लैब और मजेदार कैंपस लाइफ है.

  • प्लेसमेंट: औसत पैकेज 8-9 लाख रुपये है और हाईएस्ट पैकेज 60-88 लाख रुपये है.
  • फीस: 4 साल का पूरा खर्च करीब 16-20 लाख रुपये है.

LNMIIT जयपुर

ये CS और IT ब्रांच के लिए एक अच्छा प्राइवेट कॉलेज है। यहां प्रैक्टिकल स्किल्स पर भी खास ध्यान दिया जाता है।

  • सीटें: यहां CSE में 240 सीटें है.
  • प्लेसमेंट: यहां का औसत पैकेज 12-14 लाख रुपये तक है.
  • फीस: 4 साल का पूरा खर्च 20-23 लाख रुपये है .
  • बनस्थली विद्यापीठ मुख्य रूप से लड़कियों के लिए अच्छा विकल्प है और यहां फीस भी बहुत सस्ती होती है.

Top Engineering Colleges in Rajasthan: NIRF रैंकिंग के अनुसार

क्रमांककॉलेजNIRF रैंक4 साल की फीस (लगभग)औसत पैकेज
1BITS पिलानी1122-30 लाख18-20 लाख
2IIT जोधपुर278-10 लाख16-21 लाख
3MNIT जयपुर425-7 लाख11-15 लाख
4मणिपाल जयपुर5816-20 लाख8-9 लाख
5LNMIIT जयपुर201-30020-23 लाख12-14 लाख

यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग का नया किंग, BTech कंप्यूटर साइंस से तगड़ा प्लेसमेंट इस ब्रांच में

विज्ञापन
Bhumi Sharma

लेखक के बारे में

By Bhumi Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola