Success Story: बर्थडे पर कुंदन को मिला बेस्ट गिफ्ट, Rank 27 लाकर टॉपर लिस्ट में शामिल

Success Story of Kundan Kumar Mahato (सांकेतिक फोटो AI Generated)
Success Story: कहते हैं इंसान के जीवन में जन्मदिन एक नए साल के साथ नई ऊर्जा लेकर आता है. वहीं झारखंड के रहने वाले कुंदन कुमार महतो की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. कुंदन कुमार को उनके जन्मदिन के मौके पर ऐसी खुशखबरी मिली जो उनको जीवनभर याद रहेगी. झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में कुंदन कुमार महतो रैंक 27 प्राप्त हुआ है.
Success Story: झारखंड के कुंदन कुमार महतो के लिए उनका जन्मदिन यादगार बन गया. दरअसल कुंदन कुमार ने झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (JCECEB Jharkhand Polytechnic Exam 2025) में शानदार प्रदर्शन करते हुए रैंक 27 हासिल की है. खास बात यह रही कि रिजल्ट ठीक उसी दिन आया जिस दिन उनका जन्मदिन था, जिससे यह पल उनके लिए और भी खास बन गया. कुंदन की इस सफलता ने उनके परिवार और दोस्तों को भी गर्व महसूस कराया है.
Success Story: झारखंड पॉलिटेक्निक टॉपर्स लिस्ट में कुंदन
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) की ओर से झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- jceceb.jharkhand.gov.in पर जाना होगा. इस परीक्षा में कुल 43540 छात्र पास हुए हैं. इसमें ज्योति शुक्ला को रैंक 1 प्राप्त हुआ है. इसी टॉपर्स लिस्ट में कुंदन कुमार महतो ने रैंक 27 हासिल करके राज्य में अपनी अलग पहचान बनाई है.
JCECEB Jharkhand Polytechnic Entrance Result 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में 133 मार्क्स
झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 2 जुलाई को जारी हुआ. कुंदन कुमार महतो को इस परीक्षा में रैंक 27 प्राप्त हुआ. उन्हें इस परीक्षा में 133 अंक प्राप्त हुए हैं. कुंदन के पिता का नाम हरिशंकर प्रसाद महतो है. इस परीक्षा में पास हुए छात्रों को जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा, ताकि उन्हें अपनी पसंद की पॉलिटेक्निक शाखा में एडमिशन मिल सके.
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| रजिस्ट्रेशन नंबर | 11038842 |
| रोल नंबर | 2525250291 |
| अभ्यर्थी का नाम | कुंदन कुमार महतो |
| लिंग | पुरुष |
| जन्म तिथि | 02-जुलाई-2006 |
| पिता का नाम | हरि शंकर प्रसाद महतो |
| प्राप्त अंक | 133 |
झारखंड के पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को हुआ था. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का रिजल्ट जारी हो गया है. झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट के अनुसार टॉप 10 में एक ही लड़की का नाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










