कम फीस में करें इंजीनियरिंग, जानें NIT Patna का कोर्स, फीस, एडमिशन और 2026 क्लास शेड्यूल

NIT पटना के बिल्डिंग की फोटो
NIT Patna: अगर आप कम खर्च में इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, तो NIT Patna एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां जानें NIT पटना के BTech और B.Arch कोर्स, फीस स्ट्रक्चर, एडमिशन प्रक्रिया, JEE Main व JoSAA के जरिए प्रवेश, एलिजिबिलिटी और 2026-27 अकैडमिक सेशन की क्लास शुरू होने की पूरी जानकारी.
NIT Patna: अगर आप कम खर्च में इंजीनियरिंग करने का सोच रहे हैं, तो NIT पटना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. NIT Patna की ऑफिशियल वेबसाइट nitp.ac.in पर दी गई जानकारी के अनुसार यह भारत का छठा सबसे पुराना इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट है. इस काॅलेज में इंजीनियरिंग के कुल 10 विभाग हैं. आइए इस काॅलेज के बारे में डीटेल में जानते हैं.
NIT Patna Courses: जानिए कोर्स डीटेल्स
NIT Patna की ऑफिशियल वेबसाइट nitp.ac.in पर दी गई जानकारी के अनुसार इस काॅलेज में 10 इंजिनियरिंग कोर्स पढ़ाए जाते हैं-
- अप्लाइड फिजिक्स और मटीरियल्स इंजीनियरिंग
- आर्किटेक्चर और प्लानिंग
- केमिकल साइंस और टेक्नोलॉजी
- सिविल इंजीनियरिंग
- कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
- मैथमेटिक्स और कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग और मेकाट्रॉनिक्स
- ऑटोमेशन इंजीनियरिंग
- ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंस
ये भी पढ़ें: पटना में नगर निगम का नाइट ऑपरेशन: हड़ताल के बीच रात 10 बजे चला अभियान, आज से हर वार्ड में अतिरिक्त टीम तैनात
NIT Patna Fee Structure: क्या है फीस स्ट्रक्चर?
इस काॅलेज की अगर फीस स्ट्रक्चर की बात करें, तो BTech या BArch जैसे कोर्स के लिए काॅलेज का ट्यूशन फीस 62,500 के आस पास है. हालांकि इसके अलावा भी कई एडिशनल फीस जोड़े जाते हैं. कुछ कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए फीस स्ट्रक्चर में छूट भी दी गई है. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए काॅलेज की वेबसाइट पर आप डीटेल फीस स्ट्रक्क्चर देख सकते हैं.
NIT Patna Detailed Fee Structure Check Here
NIT Patna Classes: कब से शुरू हो रही है क्लासेस?
हाल ही में NIT पटना की ऑफिशियल वेबसाइट nitp.ac.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एकेडमिक सेशन 2026-27 में UG के BTech, BArch और BTech + MTech (डुअल डिग्री) प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स को फिजिकल रिपोर्टिंग के लिए 15 और 16 अगस्त छोड़कर 13 से 20 अगस्त 2026 के बीच में आना होगा. वहीं क्लासेस 21 अगस्त 2026 को शुरू होंगी.

Eligibility Criteria: कैसे होगा काॅलेज में एडमिशन?
इस काॅलेज में BTech प्रोग्राम में एडमिशन के लिए 75% मार्क्स के साथ क्लास 12 पास होना होगा. इसके आलावा वैलिड JEE Main स्कोर और JoSAA काउंसलिंग में शामिल होना जरूरी है.
Note: इस काॅलेज के बारे में और अधिक जानकारी के लिए NIT Patna की ऑफिशियल वेबसाइट nitp.ac.in विजिट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: NIT Patna में हाईएस्ट पैकेज 41.37 LPA, देखें BTech Computer Science की कितनी सीटें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रगति सिन्हा
मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










