Khan Sir Tips: किताबों से दोस्ती, नींद से दुश्मनी नहीं, खान सर का मस्त फंडा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Sep 2025 8:44 AM
Khan Sir से जानें स्टडी टिप्स (Photo: X)
Khan Sir Tips: पटना वाले खान सर छात्रों के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं. उनके पढ़ाने का अंदाज काफी अलग है. खान सर किसी भी टॉपिक को बेहद आसान करके छात्रों को समझाते हैं. यही वजह है कि वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं. अपनी ऑनलाइन क्लास में खान सर छात्रों को स्टडी टिप्स भी देते नजर आते हैं.
Khan Sir Tips: पटना के खान सर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनके पढ़ाने का तरीका इतना अलग और मजेदार है कि छात्र बोरियत की जगह हंसते-हंसते पढ़ाई कर लेते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी क्लासेज के वीडियो खूब वायरल होते हैं और लाखों छात्र उनसे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं. खान सर हर बार पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को ऐसी बातें (Khan Sir Tips) भी बताते हैं जो उनकी लाइफ को आसान बना देती हैं.
नींद और पढ़ाई का कनेक्शन
अक्सर छात्र सोचते हैं कि अगर देर रात तक पढ़ेंगे तो ज्यादा सिलेबस कवर कर पाएंगे. लेकिन खान सर कहते हैं कि नींद से समझौता करना सबसे बड़ी गलती है. अगर दिमाग थका हुआ होगा तो पढ़ाई का असर आधा भी नहीं होगा. उनका मानना है कि एक फ्रेश माइंड ही असली हथियार है, चाहे एग्जाम कितना भी कठिन क्यों न हो.
Khan Sir Tips: कितनी नींद लेनी चाहिए
खान सर के मुताबिक छात्रों को रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए. इससे दिमाग रिलैक्स होता है और याद रखने की क्षमता बढ़ती है. वो कहते हैं कि अगर नींद पूरी नहीं होगी तो सुबह उठकर किताब खुलने से पहले ही जम्हाई आने लगेगी. और अगर ऐसा हुआ तो पढ़ाई का मजा तो क्या, एग्जाम में नंबर भी उड़ जाएंगे.
खान सर पढ़ाई और नींद दोनों को बैलेंस करने पर जोर देते हैं. उनका कहना है कि टाइमटेबल ऐसा बनाओ जिसमें पढ़ाई भी फिट हो और नींद भी. अगर रात देर तक पढ़ते हो तो सुबह थोड़ा लेट उठ सकते हो. लेकिन कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर होनी चाहिए. इससे दिमाग हमेशा तरोताजा रहेगा और पढ़ाई का आउटपुट डबल मिलेगा.
पॉवर बूस्टर नैप
पढ़ाई के लिए जितना जरूरी किताबों से दोस्ती करना है, उतना ही जरूरी नींद को अहमियत देना भी है. खान सर के मुताबिक, 7 से 8 घंटे की नींद हर छात्र का फ्री पॉवर बूस्टर है. जो छात्र नींद और पढ़ाई दोनों में संतुलन बना लेंगे, वही एग्जाम हॉल में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उतरेंगे. तो याद रखिए, नींद काटने से सफलता नहीं, बल्कि नींद पूरी करने से सफलता मिलती है.
यह भी पढ़ें: जॉब मार्केट में Top 5 Skills की सबसे ज्यादा डिमांड, Google भी देता है लाखों का पैकेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










