JNU के सबसे डिमांडिंग PG कोर्सेज, फॉर्म भरने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Published by : Smita Dey Updated At : 26 May 2026 11:39 AM

विज्ञापन

कॉलेज की सांकेतिक फोटो (Official Website)

JNU PG Course Details: जेएनयू से करना है MA या MSc कोर्स. यहां देखें जेएनयू के सभी टॉप पीजी कोर्स के बारे में. साथ ही जानें उन कोर्स की क्या खासियत है.

विज्ञापन

JNU PG Course: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में पढ़ना सिर्फ डिग्री लेना नहीं, बल्कि एक अलग तरह की लाइफस्टाइल को जीना है. दिल्ली का हरा-भरा कैंपस और देश-विदेश के बेहतरीन प्रोफेसर्स यही जेएनयू की पहचान है. NIRF रैंकिंग 2025 में भी जेएनयू को देश की दूसरी सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला है. अगर आप यहां से पोस्टग्रेजुएशन (PG) करने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि जेएनयू में कौन-कौन से कोर्स (JNU PG Course Details) हैं और उनकी क्या खासियत है. आइए जानते हैं. 

JNU के प्रमुख पीजी कोर्सेज की लिस्ट

स्कूल/डिपार्टमेंट का नामपीजी कोर्स (PG Degrees)उपलब्ध मुख्य विषय/ब्रांच
स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज (SSS)MAहिस्ट्री, सोशियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, ज्योग्राफी
स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज (SIS)MAइंटरनेशनल रिलेशंस (IR), पॉलिटिक्स (with specialization in International Studies)
स्कूल ऑफ लैंग्वेज (SLL&CS)MAहिंदी, इंग्लिश, उर्दू, स्पैनिश, जर्मन, फ्रेंच, कोरियन, जैपनीज, चाइनीज, रशियन
स्कूल ऑफ लाइफ/फिजिकल साइंसेजMScलाइफ साइंसेज, एनवायर्नमेंटल साइंसेज, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी
स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंसेज (SC&SS)MCA, MTechकंप्यूटर एप्लीकेशन, कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, डेटा साइंस
स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (ABVSME)MBAजनरल मैनेजमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप
सेंटर फॉर सोशल मेडिसिनMPHमास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (Master of Public Health)

JNU PG Course Details:

1. MA कोर्सेज: जेएनयू की सबसे बड़ी ताकत

अगर आप सोशल साइंस, साहित्य या राजनीति में रुचि रखते हैं, तो जेएनयू का स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज (SSS) और स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज (SIS) पूरी दुनिया में फेमस है. यहां से एमए (JNU PG Course) करने के बाद आपके करियर के रास्ते सीधे UPSC, यूएन (UN) या बड़े थिंक-टैंकों में खुल जाते हैं.

अगर आपको लैंग्वेज से प्यार है, तो जेएनयू का स्कूल ऑफ लैंग्वेज (SLL&CS) हिंदी, इंग्लिश, उर्दू के अलावा स्पैनिश, जर्मन, फ्रेंच, कोरियन, जैपनीज, चाइनीज, रशियन और अरबी जैसी विदेशी भाषाओं में एमए कराता है. इनका मार्केट में बहुत क्रेज है और कॉर्पोरेट कंपनियों में लाखों के पैकेज मिलते हैं. 

2. MSc कोर्सेज: रिसर्च और साइंस का कॉम्बिनेशन

कई लोग सोचते हैं कि जेएनयू सिर्फ आर्ट्स के लिए है, लेकिन यहां का साइंस डिपार्टमेंट भी कमाल का है. अगर आपको रिसर्च की फील्ड में आगे बढ़ना है या साइंटिस्ट बनना है, तो जेएनयू की लैब और यहां का इन्फ्रास्ट्रक्चर बेस्ट है. जेएनयू का एमएससी इन बायोटेक्नोलॉजी (MSc Biotechnology) कोर्स देश के सबसे प्रीमियम कोर्सेज में गिना जाता है, जहां एडमिशन के लिए बहुत कॉम्पिटिशन होता है. 

3. एमसीए और एमटेक: टेक वर्ल्ड में एंट्री

बदलते समय के साथ जेएनयू ने खुद को अपडेट किया है. अब यहां कंप्यूटर एप्लीकेशन और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी बेहतरीन पढ़ाई हो रही है. स्कूल ऑफ कंप्यूटर एंड सिस्टम साइंसेज (SC&SS) के तहत ये कोर्सेज चलाए जाते हैं. 

  • MCA (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन): अगर आपने ग्रेजुएशन में मैथ्स पढ़ी है और आईटी सेक्टर में जाना चाहते हैं, तो जेएनयू का एमसीए कोर्स (JNU PG Course) अपनी कम फीस और शानदार प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है. 
  • MTech: जेएनयू से आप कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CS) और डेटा साइंस जैसे आधुनिक विषयों में एमटेक भी कर सकते हैं. 

4. एमपीएच और एमबीए कोर्स

MPH (मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ): हेल्थ सेक्टर, एनजीओ और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में काम करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन प्रोफेशनल कोर्स है. 

MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन): जेएनयू का अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप (ABVSME) शानदार प्लेसमेंट के साथ एमबीए का कोर्स भी ऑफर करता है.

यह भी पढ़ें: BTech CS या ECE नहीं, अब Robotics Engineering बनेगी नंबर 1 चॉइस

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola