झारखंड में JEE NEET की फ्री कोचिंग, जानें किन छात्रों को मिलेगा लाभ

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Jharkhand Free Coaching Scheme: झारखंड में इस फ्री कोचिंग स्कीम 2026 के जरिए SC और OBC स्टूडेंट्स को मेडिकल और इंजीनियरिंग की फ्री कोचिंग मिलेगी. 300 सीटों में से 100 सीटें लड़कियों के लिए रिजर्व होगी.
सुनील कुमार झा, रांची की रिपोर्ट
Jharkhand Free Coaching Scheme: झारखंड के अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़ी जाति (OBC) के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार ने अब मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले होनहार बच्चों के लिए मुफ्त कोचिंग कराएगी. अब फाइनेंशियल प्रॉब्लम किसी भी स्टूडेंट्स छात्र के सपने के बीच नहीं आएगी. आइए जानते हैं इस नई योजना (Jharkhand Free Coaching Scheme) के बारे में.
किन छात्रों को मिलेगा इसका लाभ?
वेलफेयर डिपार्ट्मेंट की इस योजना के तहत मुख्य रूप से अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़ी जाति (OBC) के सारे स्टूडेंट्स को कोचिंग दी जाएगी. सरकार का उद्देश्य है कि इन केटेगरी के बच्चों को भी नीट (NEET) और जेईई (JEE) जैसी हार्ड एग्जाम के लिए वैसी ही ट्रेनिंग मिले जैसी बड़े शहरों के महंगे कोचिंग सेंटरों में मिलती है. खास बात यह है कि इसमें जैक बोर्ड (JAC) के साथ-साथ सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) बोर्ड से 10वीं पास छात्र भी हिस्सा ले सकेंगे.
आंबेडकर और निर्मल महतो के नाम पर होगी कोचिंग
सरकार ने इन कोचिंग सेंटरों का नाम राज्य और देश की महान विभूतियों के नाम पर रखा है. अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए रांची के कमड़े में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर कोचिंग शुरू होगी. वहीं, ओबीसी केटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए ईस्ट जेल रोड में शहीद निर्मल महतो के नाम से सेंटर चलाया जाएगा. इन दोनों जगहों पर छात्रों के रहने और खाने-पीने का भी पूरी व्यवस्था की जाएगी.
कितनी लड़कियों को मिलेगी रिसर्वेशन?
इस स्कीम (Jharkhand Free Coaching Scheme) के तहत कुल 300 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा. सरकार ने वूमेन एम्पावरमेंट को बढ़ावा देने के लिए इसमें 100 सीटें लड़कियों के लिए रिसर्व रखी हैं. यानी 300 में से 100 सीटों पर सिर्फ लड़कियों का एडमिशन होगा. इसके लिए एक एंट्रेंस एग्जाम आयोजित की जाएगी. जो स्टूडेंट 10वीं पास कर चुके हैं, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.
Jharkhand Free Coaching Scheme: 35 करोड़ का बजट और सुविधाएं
सरकार इस योजना के लिए पूरे 35 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है. इसमें से 20 करोड़ रुपये एससी स्टूडेंट की कोचिंग के लिए और 15 करोड़ रुपये ओबीसी छात्रों की कोचिंग के लिए रखे गए हैं. स्टूडेंट्स को सिर्फ पढ़ाई ही मुफ्त नहीं मिलेगी, बल्कि उन्हें बुक्स और अन्य स्टडी मटेरियल भी बिल्कुल फ्री में दिया जाएगा. यह पूरी तरह से एक रेजिडेंशियल प्रोग्राम होगा ताकि बच्चे बिना किसी डिस्टरबेंस के अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकें.
यह भी पढ़ें: आर्किटेक्चर या इंटीरियर आर्किटेक्चर? जानें 12वीं के बाद कौन सा ऑप्शन है बेहतर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




