उड़ने का है शौक तो Indian Air Force में बनाएं करियर, सैलरी भी है शानदार

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 11 Aug 2025 5:56 PM

विज्ञापन

Indian Air Force Jobs

Indian Air Force Jobs: अगर आपको भी उड़ना पसंद है तो आज हम आपके लिए शानदार करियर ऑप्शन बताएंगे. इस फील्ड में नौकरी करने से आपको न सिर्फ पैसे मिलेंग बल्कि कई सारी सुविधाएं भी हैं. आज हम आपको भारतीय वायु सेना की नौकरी के बारे में डिटेल में बताएंगे. आइए, जानते हैं-

विज्ञापन

Indian Air Force Jobs: भारतीय आर्मी के लिए काम करना युवाओं को सपना होता है. नौजवान देश की सेवा करने के लिए इस फील्ड में आना चाहते हैं. अगर आप भी भारतीय वायु सेना में नौकरी करना चाहते हैं लेकिन अभी तक आपको इसकी सटीक जानकारी नहीं है कि इस फील्ड में कैसे करियर बनाएं तो ये खबर आपके काम की है. अगर आपको भी उड़ना पसंद है तो वायु सेना में करियर बना सकते हैं. 

Indian Air Force Salary and Facilities: सैलरी के साथ सुविधाएं भी

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में आपको सिर्फ सैलरी नहीं मिलती है बल्कि कई सारी सुविधाएं और साथ ही सम्मान भी मिलता है. यही वजह है कि हर साल लाखों युवा एयरफोर्स में जाने का सपना देखते हैं. हालांकि, इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और कई बार तो जान की भी बाजी लगानी पड़ती है. 

12वीं के बाद मिल सकती है वायु सेना में एंट्री

वायुसेना में भर्ती के लिए हर साल लाखों की संख्या में युवा तैयारी करते हैं. लेकिन कई लोगों के पास इस नौकरी के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती. क्या आप जानते हैं कि एयर फोर्स में 12वीं के बाद एंट्री मिल सकती है? आइए, जानते हैं कि 12वीं के बाद एयर फोर्स की नौकरी कैसे करें. 

फिजिक्स और मैथ्स है जरूरी

भारतीय वायु सेना में सीधे 12वीं के बाद भी एंट्री ले सकते हैं. वहीं इस फील्ड में फिजिक्स और मैथ्स विषय वाले कैंडिडेट्स को ही चुना जाता है. 10वीं के बाद ही बहुत से छात्र एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) की तैयारी शुरू कर देते हैं ताकि अपने पहले प्रयास में ही 12वीं के बाद वे एयर फोर्स में शामिल हो जाएं. 

Indian Air Force Selection: योग्यता और सेलेक्शन प्रक्रिया 

एयर फोर्स में दाखिले के लिए छात्रों को 12वीं पीसीएम (फिजिक्स+केमिस्ट्री+ मैथ्स) विषय से पास होना जरूरी है. वहीं कैंडिडेट्स की अंग्रेजी अच्छी होनी चाहिए और जनरल नॉलेज में भी अच्छा होना चाहिए. 

NDA Exam: साल में दो बार होती है एनडीए परीक्षा

एनडीए की परीक्षा के जरिए एयर फोर्स में प्रवेश मिलता है. यूपीएससी के तहत एनडीए परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है. लिखित परीक्षा में चुने जाने के बाद कैंडिडेट्स को इंटरव्यू पास करना होता है. 

Indian Air Force Salary: इतनी मिलती है सैलरी

भारतीय सेना के ऑफिसर की मासिक सैलरी लगभग 56,100 से 2,50,000 तक हो सकती है. वहीं रैंक और एक्सपिरियंस के हिसाब से सैलरी अलग-अलग होती है. भारतीय वायु सेना में अधिकारियों को उनकी रैंक के अनुसार वेतन दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- Hasan Safin Success Story: भट्ठे पर काम करते थे पिता, बेटे ने संघर्षों के बीच पास की UPSC, कहानी बनी मिसाल

यह भी पढ़ें- BHU का Special Course, नौकरी के साथ मिलेगा देश-विदेश घूमने का सुनहरा मौका

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola