IIT पटना में किस ब्रांच में हैं सबसे ज्यादा सीटें? देखें पूरा सीट मैट्रिक्स

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 13 Jun 2026 8:00 PM

विज्ञापन

IIT पटना (PC- ऑफिशियल वेबसाइट)

IIT Patna Admission 2026: IIT पटना की कंप्यूटर साइंस ब्रांच की काफी डिमांड है. यहां एडमिशन पाने के लिए जेईई स्कोर की जरूरत पड़ेगी.

विज्ञापन

IIT Patna Admission 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना में एडमिशन लेना चाहते हैं तो बता दें इस बार यहां सिर्फ 817 सीटें उपलब्ध हैं. संस्थान में बीटेक, बीएस, ड्यूल डिग्री जैसे कई कोर्स ऑफर किए जाते हैं. सबसे ज्यादा सीटें CS और मैकेनिकल ब्रांच में हैं. IIT पटना की कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस, मैथमैटिक्स एंड कंप्यूटिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी ब्रांच छात्रों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय मानी जाती हैं

कैसे मिलता है एडमिशन?

IIT Patna में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को पहले JEE Main क्वालिफाई करना होता है, इसके बाद JEE Advanced में सफल उम्मीदवार JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट प्राप्त करते हैं. वहीं बीटेक के अलावा अन्य कोर्स में एडमिशन के लिए आप संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट देख लें.

IIT Patna कोर्स डिटेल
Iit patna कोर्स डिटेल (pc-ऑफिशियल वेबसाइट)

कौन-कौन से कोर्स हैं?

  • BTech
  • BTech + MTech (Dual Degree)
  • BTech + MBA (IIM Bodh Gaya/IIM Mumbai के साथ)
  • BS in Economics
  • MTech
  • MSc
  • PhD

IIT Patna Branch Wise Seats: यहां देखें ब्रांच वाइज सीट्स

ब्रांच / प्रोग्रामकुल सीटें
Computer Science and Engineering (CSE)83
Mechanical Engineering82
Chemical Engineering65
Civil Engineering64
Electronics and Communication Engineering (ECE)48
Electrical and Electronics Engineering (EEE)48
Mathematics and Computing47
Artificial Intelligence and Data Science (AI & DS)46
Metallurgical and Materials Engineering43
Chemical Science and Technology40
Engineering Physics37
Economics (BS)24


IIT Patna का CS ब्रांच है सबसे आगे

आईआईटी पटना में सबसे ज्यादा सीट कंप्यूटर साइंस ब्रांच में है, कुल 83. इसके बाद मैकेनिकल ब्रांच में 82, केमिकल में 65 और सिविल में 64 सीटें हैं. BTech कोर्स में सबसे कम सीटें ECE, EEE और AI ब्रांच में है.

Mathematics and Computing में 47 सीटें और Artificial Intelligence and Data Science में 46 सीटें निर्धारित की गई हैं. इसके अलावा Metallurgical and Materials Engineering में 43, Chemical Science and Technology में 40, Engineering Physics में 37 और BS Economics में 24 सीटें हैं. कुल मिलाकर IIT Patna में पारंपरिक इंजीनियरिंग ब्रांचों के साथ-साथ AI, Data Science और Economics जैसे एडवांस कोर्स में भी छात्रों के लिए मौके हैं.

यह भी पढ़ें- IIT हैदराबाद का AI या CS कौन सी ब्रांच है बेस्ट? सीटें, कटऑफ और करियर स्कोप से समझें अंतर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola