कम खर्च में भी पूरा हो सकता है विदेश में पढ़ाई का सपना, जानें कैसे

Published by : Smita Dey Updated At : 23 May 2026 7:20 AM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Study Abroad on Budget: कम बजट में भी विदेश में पढ़ाई कर सकते हैं. सही प्लानिंग और जानकारी पता होने से भारतीय छात्र भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा कर सकते हैं.

विज्ञापन

Study Abroad on Budget: आज के समय में कई छात्रों का सपना होता है कि वे विदेश जाकर पढ़ाई करें. अच्छी शिक्षा, नया माहौल, बेहतर करियर और अंतरराष्ट्रीय अनुभव की वजह से विदेश में पढ़ाई का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन एक बड़ी परेशानी जो अक्सर छात्रों और उनके परिवार को रोक देती है, वह है खर्चा. लोगों को लगता है कि विदेश में पढ़ाई करना बहुत महंगा होता है और यह हर किसी के बस की बात नहीं है. 

हालांकि, सच यह है कि सही जानकारी और थोड़ी स्मार्ट प्लानिंग से विदेश में पढ़ाई का सपना कम खर्च में भी पूरा किया जा सकता है. अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं लेकिन बजट को लेकर परेशान हैं. आइए जानते हैं कि कैसे कम पैसे में विदेश में पढ़ाई (Study Abroad on Budget) के सपने को पूरा कर सकते हैं.

Study Abroad on Budget: सही देश का सिलेक्शन करना जरूरी

विदेश में पढ़ाई का खर्च काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस देश को चुनते हैं. कई देशों में पढ़ाई और रहने का खर्च बहुत ज्यादा होता है, जबकि कुछ देश ऐसे भी हैं जहां कम बजट में अच्छी शिक्षा मिल सकती है. 

जर्मनी, पोलैंड, हंगरी, मलेशिया और कुछ यूरोपीय देशों में कम फीस वाले कोर्स उपलब्ध हैं. कुछ जगहों पर सरकारी यूनिवर्सिटी में फीस काफी कम होती है, जिससे खर्च काफी हद तक कम हो जाता है. इसलिए सिर्फ नाम देखकर देश चुनने के बजाय वहां की फीस, रहने का खर्च और नौकरी के अवसर भी जरूर देखें. 

स्कॉलरशिप का फायदा उठाएं

अगर आप विदेश (Study Abroad on Budget) में सस्ते में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो स्कॉलरशिप सबसे बड़ा सहारा बन सकती है. कई यूनिवर्सिटी और सरकारें विदेशी छात्रों को स्कॉलरशिप देती हैं. कुछ स्कॉलरशिप पूरी फीस कवर करती हैं, जबकि कुछ में रहने और खाने का खर्च भी शामिल होता है.अच्छे नंबर, मजबूत प्रोफाइल और सही समय पर आवेदन करने से स्कॉलरशिप मिलने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ स्कॉलरशिप की जानकारी भी समय रहते चेक करते रहना चाहिए. 

Study Abroad on Budget: कम फीस वाली यूनिवर्सिटी चुनें

कई छात्र सिर्फ बड़ी और फेमस यूनिवर्सिटी का नाम देखकर अप्लाई कर देते हैं, जिससे खर्च बढ़ जाता है. जबकि कई अच्छी यूनिवर्सिटी ऐसी भी होती हैं जहां फीस कम होती है और शिक्षा की गुणवत्ता भी अच्छी रहती है. कोर्स चुनने से पहले अलग-अलग यूनिवर्सिटी की फीस की जरूर चेक करें. इससे आपके बजट में सही ऑप्शन  मिल सकता है. 

पार्ट टाइम जॉब का ऑप्शन 

विदेश में पढ़ाई के दौरान कई देशों में छात्रों को पार्ट-टाइम काम करने की अनुमति मिलती है. इससे खुद का और रहने का कुछ खर्च निकल जाता है. कई छात्र कैफे, स्टोर, लाइब्रेरी या कैंपस में काम करके अपनी आर्थिक मदद करते हैं. हालांकि, पढ़ाई और काम के बीच संतुलन बनाना जरूरी होता है ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो. 

एजेंट के भरोसे पूरी तरह न रहें

कई बार छात्र बिना जानकारी के सिर्फ एजेंट की बातों पर भरोसा कर लेते हैं, जिससे ज्यादा खर्च हो सकता है. आप खुद यूनिवर्सिटी की वेबसाइट, फीस और स्कॉलरशिप की जानकारी देख सकते हैं. आज इंटरनेट के जरिए काफी जानकारी आसानी से मिल जाती है. सही रिसर्च करने से ज्यादा खर्च से बचा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: साइबर सिक्योरिटी में है रुचि? इन सरकारी विभागों में मिलेगी शानदार नौकरियां

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola