बिहार पुलिस में कैसे बनें सब इंस्पेक्टर, देखें उम्र योग्यता और सैलरी
पुलिस भर्ती में दौड़ लगाते कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो AI Generated
How to Become SI: बिहार में दरोगा बनने का सपना लाखों युवाओं का होता है. अगर आप भी बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी योग्यता जरूर जांच लें. इस पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. सिर्फ 12वीं के आधार पर आवेदन नहीं किया जा सकता.
How to Become SI: बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर के लिए उम्र की बात करें तो सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तय है. सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है. वहीं OBC और EBC वर्ग के अभ्यर्थियों को 40 वर्ष तक आवेदन करने का मौका मिलता है. SC और ST वर्ग के उम्मीदवार 42 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं.
आपके शहर में
How to Become SI: शारीरिक योग्यता भी है जरूरी
पुरुष उम्मीदवारों में सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर निर्धारित है, जबकि अन्य वर्गों (SC/ST/EBC) के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेंटीमीटर रखी गई है. महिला उम्मीदवारों के लिए सभी वर्गों में न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर होनी चाहिए.
सीने की माप केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए लागू है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुषों का सीना बिना फुलाए 81 सेंटीमीटर और फुलाने पर 86 सेंटीमीटर होना चाहिए. वहीं अन्य वर्गों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीने की माप 79 से 84 सेंटीमीटर तय की गई है. महिला उम्मीदवारों के लिए सीने की माप की कोई शर्त नहीं है.
Bihar Police SI PET Eligibility: फिजिकल टेस्ट
| शारीरिक मानक | पुरुष (सामान्य/OBC) | पुरुष (अन्य वर्ग) | महिला (सामान्य/OBC) | महिला (अन्य वर्ग) |
|---|---|---|---|---|
| लंबाई (Height) | 165 सेमी | 160 सेमी | 155 सेमी | 155 सेमी |
| सीना (Chest) | 81-86 सेमी | 79-84 सेमी | लागू नहीं | लागू नहीं |
| दौड़ (Running) | 1.6 किमी, 6 मिनट 30 सेकंड | 1.6 किमी, 6 मिनट 30 सेकंड | 1 किमी, 6 मिनट | 1 किमी, 6 मिनट |
| हाई जंप (High Jump) | 4 फीट | 4 फीट | 3 फीट | 3 फीट |
| लॉन्ग जंप (Long Jump) | 12 फीट | 12 फीट | 9 फीट | 9 फीट |
| गोला फेंक (Shot Put) | 16 पाउंड का गोला, 16 फीट | 16 पाउंड का गोला, 16 फीट | 12 पाउंड का गोला, 10 फीट | 12 पाउंड का गोला, 10 फीट |
परीक्षा का पैटर्न अच्छी तरह समझें
बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) दरोगा भर्ती परीक्षा (How to Become SI in Bihar Police) आयोजित करता है. चयन प्रक्रिया कुल पांच चरणों में पूरी होती है. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होती है. इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाती है. लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देनी होती है.
इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिर मेडिकल टेस्ट होता है. ध्यान रखें कि प्रारंभिक और मुख्य दोनों परीक्षाओं में निगेटिव मार्किंग लागू होती है. प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.2 अंक काटे जाते हैं. इसलिए बिना सोचे-समझे किसी सवाल का जवाब देने से बचें.
घर पर रहकर ऐसे करें तैयारी
अगर आप अच्छी तैयारी करना चाहते हैं तो रोजाना एक तय टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें. परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, रीजनिंग और गणित से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. हर दिन अखबार पढ़ने की आदत डालें और करंट अफेयर्स पर खास ध्यान दें.
How to Become SI in Bihar Police Sub Inspector Notification
BPSSC के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें और नियमित रूप से ऑनलाइन मॉक टेस्ट दें. साथ ही रोजाना दौड़, एक्सरसाइज और अन्य शारीरिक अभ्यास भी करते रहें ताकि PET के समय किसी तरह की परेशानी न हो.
आवेदन प्रक्रिया और सैलरी
बिहार पुलिस दरोगा भर्ती के लिए आवेदन (How to Become SI in Bihar Police) पूरी तरह ऑनलाइन किया जाता है. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होता है. आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है. चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलता है.
इसके अलावा महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता, मेडिकल सुविधा और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाती हैं. आवेदन करने से पहले हमेशा BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें, क्योंकि भर्ती से जुड़ी तारीखें, पदों की संख्या और नियम समय-समय पर बदल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: किसान की बेटी ने लिखी सफलता की कहानी, बैक टू बैक BPSC क्रैक, समस्तीपुर की स्मृति LEO के बाद बनीं SDM
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए