Business vs Job Which is Better: बिजनेस या जॉब? विकास दिव्यकीर्ति का जवाब सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे!

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 12 Nov 2025 11:48 AM

विज्ञापन

Business vs Job, कौन सा है बेहतर?

Business vs Job Which is Better: आज के समय में युवा के बीच खुद का बिजनेस करने का क्रेज बढ़ रहा है. लोग अपना खुद का स्टार्टअप कर रहे हैं. हालांकि, कुछ युवा इस सवाल से परेशान रहते हैं कि नौकरी बेहतर है या खुद का बिजनेस. आइए, जानते हैं विकास दिव्यकीर्ति (Vikas Divyakirti) ने इस पर क्या कहा.

विज्ञापन

Business vs Job Which is Better: आज के समय में युवाओं के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि नौकरी करें या खुद का बिजनेस शुरू करें? जहां नौकरी में रिस्क फैक्टर कम होता है और बिजनेस में ज्यादा, वहीं पैसों की बात जब भी आती है तो बिजनेस हाई रिटर्न देने वाला काम माना जाता है. कई युवा हैं जो उच्च शिक्षा हासिल करके या कुछ सालों तक अनुभव के लिए नौकरी करने के बाद अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि कौन-सा रास्ता ज्यादा सही है, बिजनेस या नौकरी. अपने एक वीडियो के जरिए विकास दिव्यकीर्ति (Vikas Divyakirti) ने इस सवाल का जवाब दिया और युवाओं को गाइड किया कि कैसे करियर (Career Selection) का चुनाव करें. आइए, जानते हैं उन्होंने क्या कहा-

Business vs Job Which is Better By Vikas Divyakirti: बिजनेस या जॉब, किसे बताया बेहतर? 

विकास दिव्यकीर्ति (Vikas Divyakirti) ने एक वीडियो में बिजनेसमैन या उद्यमी होने का फायदा बताते हुए कहा कि अगर आप बिजनेस करते हैं तो अपनी अगली पीढ़ी के लिए एक बेस बना देते हैं. आपका बच्चा वहीं से शुरू करेगा, जहां आपने खत्म किया है जबकि नौकरी में ऐसा नहीं है. नौकरी करने वालों के बच्चों को जीरो से ही शुरू करना पड़ेगा. जैसे आपने संघर्ष किया है, वैसे ही आपके बच्चे को करना होगा. विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि नौकरी पाने के लिए संघर्ष करना अच्छी बात है. लेकिन ये इतना भी जरूरी नहीं है कि इसके लिए पागल हो जाएं. 

IAS के पद से इस्तीफा देकर सबसे ज्यादा खुश हूं 

विकास दिव्यकीर्ति ने आगे कहा कि कोई अगर मुझसे पूछता है कि मैं जिंदगी में सबसे ज्यादा खुश किस चीज से होता हूं तो वो ये है कि जब मैंने सिविल सर्वेंट की नौकरी छोड़ दी. उन्होंने कहा कि आज उनके कोचिंग ग्रुप के जरिए करीब 1800 लोगों को काम मिलता है. बिजनेस में रिक्स बहुत है. लेकिन एक बार अगर आप बिजनेस जमा लेते हैं तो आपके साथ-साथ आपकी अगली पीढ़ी का भविष्य भी सिक्योर हो जाता है. 

Career Selection: करियर का चुनाव कैसे करें? 

यह पहली बार नहीं है, विकास दिव्यकीर्ति ने इससे पहले भी कई मंचों से ये बात कही है कि वे स्टार्टअप (Entrepreneurship) या सेल्फ एंप्लॉयमेंट (Self Employment) को बेहतर मानते हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि कोई भी काम शुरू करने से पहले आपको ये समझना होगा कि आपका इंटरेस्ट क्या है और आप जीवन में करना क्या चाहते हैं. अगर आपको पैसा चाहिए तो बेशक आपके लिए बिजनेस सही करियर ऑप्शन (Career Options) है. अगर आपको पॉवर चाहिए तो सिविल सेवा में जाएं, जज बनें. इसी तरह अन्य पेशे के लिए भी अपना इंटरेस्ट पहचानना जरूरी है. 

Vikas Divyakirti IAS: कौन हैं विकास दिव्यकीर्ति? 

विकास दिव्यकीर्ति हरियाणा के रहने वाले हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) से उच्च शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने अपने पहले प्रयास में 1966 में सिविल सेवा परीक्षा की थी. कुछ दिन काम करने के बाद उन्होंने IAS के पद इस्तीफा दे दिया था और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए कोचिंग शुरू की थी. पेशे से वे एक शिक्षक, लेखक और यूट्यूबर हैं. UPSC अभ्यर्थियों के अलावा वे आम लोगों को भी Life Lessons देते हैं और उन्हें मोटिवेट करते हैं. 

यह भी पढ़ें- पढ़ाई में नहीं लगता मन? जानिए Khan Sir के ये खास टिप्स, जो बदल देंगे आपका नजरिया

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola