BTech CS नहीं, 2026 में यह बन सकती है हाई डिमांड ब्रांच

BTech Petroleum Engineering: काम करती हुई युवती की फोटो (Freepik)
BTech Petroleum Engineering: अगर आपको ऑइल और गैस सेक्टर में काम करने में इंटरेस्ट हो, फील्ड वर्क पसंद हो और आप एक इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स सीखना चाहते हैं, तो पेट्रोलियम इंजीनियरिंग आपके लिए स्मार्ट और अच्छा करियर ऑप्शन हो सकता है. सिर्फ ट्रेंड देखकर करियर सिलेक्ट करने के बजाय अपनी इच्छा और स्किल के हिसाब से ब्रांच व कोर्स चुनना चाहिए.
BTech Petroleum Engineering: सबको लगता है कि इंजीनियरिंग करनी है तो BTech CS ही सबसे बेस्ट है, पर अब ऐसा नहीं है. दुनिया को आज भी तेल, गैस और एनर्जी की बहुत जरूरत है. ऐसे में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग पढ़े हुए अच्छे इंजीनियर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. जहां CS में बहुत ज्यादा भीड़ और मुकाबला हो गया है, वहीं पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में पैकेज अच्छा और करियर ज्यादा स्टेबल होता है. इसी वजह से आने वाले समय में यह ब्रांच कई स्टूडेंट्स के लिए स्मार्ट और बेहतर करियर ऑप्शन बन सकती है. आइए जानते हैं कि पेट्रोलियम इंजीनियरिंग ब्रांच क्या है और करियर के क्या ऑप्शन मौजूद है.
BTech Petroleum Engineering क्या है ?
बीटेक पेट्रोलियम इंजीनियरिंग एक ऐसी इंजीनियरिंग ब्रांच है, जिसमें यह सिखाया जाता है कि धरती के अंदर मौजूद तेल (Petroleum) और गैस को कैसे खोजा जाए, कैसे निकाला जाए और कैसे सही तरीके से यूज किया जाए. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को तेल निकालने की टेक्नीक, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, ड्रिलिंग इंजीनियरिंग, Reservoir Engineering, तेल-गैस से रिलेटेड सेफ्टी और मशीनरी जैसी कई चीजे सिखाई जाती है.
कोर्स ड्यूरेशन
BTech Petroleum Engineering एक 4 साल का अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स होता है. इस कोर्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि स्टूडेंट्स को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल और फील्ड नॉलेज दोनों मिल सके.
सैलरी और जॉब रोल
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की एक बड़ी खासियत है कि इसकी हाई सैलरी होती है. इस सेक्टर में एक्सपिरियंस और स्किल के हिसाब से पैकेज बहुत अच्छा मिलता है. इंडिया में स्टार्टिंग सैलरी 6-10 लाख रुपये प्रतिवर्ष है. कुछ साल के अनुभव के बाद सैलरी 12-18 लाख प्रतिवर्ष हो जाती है. BTech Petroleum Engineering करने के बाद कैंडिडेट्स के पास ड्रिलिंग इंजीनियर, प्रोडक्शन इंजीनियर, ऑइल एंड गैस एनालिस्ट और एनर्जी कंसल्टेंट जैसे जॉब रोल होते हैं.
यह भी पढ़ें: BTech CS से ज्यादा पैकेज दिला सकती है ये ब्रांच, IT सेक्टर में तगड़ी डिमांड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




