BTech IT बना हाई पैकेज का नया शॉर्टकट, जानें क्यों है इसकी भारी डिमांड

Published by :Smita Dey
Published at :20 Apr 2026 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
BTech IT Career

स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (Freepik)

BTech IT Career: अगर आप टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं और एक सेफ व हाई पैकेज वाला करियर चाहते हैं, तो बीटेक आईटी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. सही स्किल्स और मेहनत के साथ आप इस फील्ड में अच्छी नौकरी पा सकते हैं.

विज्ञापन

BTech IT Career: आज के समय में हर स्टूडेंट का सपना होता है कि पढ़ाई पूरी करते ही उसे एक अच्छी नौकरी और शानदार सैलरी मिले. ऐसे में बीटेक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) एक ऐसा कोर्स बनकर सामने आया है, जो युवाओं के लिए हाई पैकेज का नया रास्ता खोल रहा है. डिजिटल दुनिया के बढ़ते दायरे ने IT प्रोफेशनल्स की मांग को तेजी से बढ़ा दिया है, जिससे इस फील्ड में करियर बनाना पहले से ज्यादा फायदेमंद हो गया है. 

BTech Information Technology क्या है?

बीटेक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (BTech IT) 4 साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स है, जिसमें कंप्यूटर सिस्टम, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा मैनेजमेंट और नेटवर्किंग जैसी चीजों की पढ़ाई कराई जाती है. इसमें आपको टेक्नोलॉजी से जुड़े हर जरूरी स्किल सिखाए जाते हैं, ताकि आप इंडस्ट्री के लिए तैयार हो सकें. 

क्यों बढ़ रही है IT फील्ड की डिमांड?

आज हर चीज डिजिटल हो रही है चाहे बैंकिंग हो, शॉपिंग हो या पढ़ाई. ऐसे में कंपनियों को ऐसे लोगों की जरूरत होती है, जो उनके डिजिटल सिस्टम को संभाल सकें. स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या, ऑनलाइन सर्विस का विस्तार और डेटा और साइबर सिक्योरिटी की जरूरत इन सब कारणों से IT प्रोफेशनल्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है. यही वजह है कि BTech IT करने वाले छात्रों को अच्छे पैकेज ऑफर किए जाते हैं. 

कौन-कौन से स्किल जरूरी हैं?

अगर आप आईटी फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो सिर्फ डिग्री ही काफी नहीं है, कुछ जरूरी स्किल्स भी होनी चाहिए:

  • प्रोग्रामिंग लैंग्वेज (जैसे Python, Java)
  • लॉजिकल थिंकिंग
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल
  • टीमवर्क और कम्युनिकेशन

BTech IT जॉब ऑप्शन

बीटेक आईटी करने के बाद आपके पास कई करियर ऑप्शन होते हैं, जैसे:

  • सॉफ्टवेयर डेवलपर
  • डेटा एनालिस्ट
  • साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट
  • वेब डेवलपर
  • क्लाउड इंजीनियर

इन सभी फील्ड्स में आजकल शानदार सैलरी दी जा रही है. फ्रेशर्स की स्टार्टिंग सैलरी लगभग 4 से 8 लाख प्रतिवर्ष तक का पैकेज मिल जाता है, जबकि एक्सपीरियंस के साथ यह पैकेज कई गुना बढ़ सकता है. 

टॉप कंपनियों में मौके

IT फील्ड की खास बात यह है कि यहां आपको देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में जैसे TCS, Infosys, Wipro, Google और Microsoft में काम करने का मौका मिलता है.

BTech IT एडमिशन प्रोसेस 

बीटेक आईटी ब्रांच में एडमिशन लेने के लिए आपको मुख्य रूप से एंट्रेंस एग्जाम्स देने होते हैं:

  • नेशनल लेवल: JEE Main और JEE Advanced के जरिए आप टॉप NITs और IIITs में जा सकते हैं. 
  • स्टेट लेवल: WBJEE, MHT CET या UPSEE जैसे एग्जाम्स के जरिए राज्यों के बेहतरीन सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन मिलता है. 
  • योग्यता: 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) के साथ कम से कम 50% से 75% मार्क्स  (कॉलेज के अनुसार)होने चाहिए. 

यह भी पढ़ें: कंप्यूटर और IT के दौर में बढ़ रही है BSc Horticulture की डिमांड, जानें क्यों

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola