कंप्यूटर और IT के दौर में बढ़ रही है BSc Horticulture की डिमांड, जानें क्यों

Published by :Smita Dey
Published at :18 Apr 2026 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
BSc Horticulture Course

सांकेतिक फोटो (Freepik)

BSc Horticulture Course: अगर आप ऐसा करियर चाहते हैं, जिसमें प्रकृति के साथ काम करने का मौका मिले. साथ ही जॉब और सैलरी के अच्छे अवसर हों, तो बीएससी हॉर्टिकल्चर एक बेहतर ऑप्शन है. यह कोर्स 4 साल का होता है. आइए जानते हैं bsc हॉर्टिकल्चर कोर्स के बारे में.

विज्ञापन

BSc Horticulture Course: आज के समय में खेती सिर्फ पारंपरिक तरीके तक सीमित नहीं रही है, बल्कि इसमें नई-नई टेक्नोलॉजी और साइंटिफिक मेथड्स का यूज तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में BSc Horticulture एक ऐसा कोर्स बनकर उभरा है, जो खेती को आधुनिक रूप देने के साथ-साथ छात्रों को शानदार करियर का मौका भी देता है. अगर आपको पेड़-पौधों, फूलों, फलों और बागवानी में रुचि है, तो यह कोर्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. 

BSc Horticulture Course क्या है?

बीएससी हॉर्टिकल्चर एक 4 साल का ग्रेजुएशन कोर्स है, जिसमें छात्रों को बागवानी, फल-फूल की खेती, सब्जियों की उन्नत खेती, पौधों की देखभाल और प्रोडक्शन बढ़ाने की उत्पादन बढ़ाने केसाइंटिफिक मेथड्स के बारे में पढ़ाया जाता है. इस कोर्स में मुख्य रूप से ये सब्जेक्ट शामिल होते हैं:

  • फल विज्ञान (Pomology)
  • सब्जी विज्ञान (Olericulture)
  • फूलों की खेती (Floriculture)
  • पौध संरक्षण
  • मिट्टी और जल प्रबंधन

योग्यता (Eligibility Criteria)

बीएससी हॉर्टिकल्चर कोर्स  में एडमिशन के लिए आपको 12वीं (साइंस स्ट्रीम) पास होना जरूरी है, खासकर Biology या Agriculture सब्जेक्ट के साथ. इसमें एडमिशन के लिए ICAR AIEEA, CUET या राज्यों के अपने एंट्रेंस एग्जाम्स (जैसे UPCATET, BCECE) पास करने होते हैं. 

करियर के अवसर

BSc Horticulture करने के बाद आपके पास कई करियर ऑप्शन खुल जाते हैं. आप चाहें तो नौकरी कर सकते हैं या खुद का काम शुरू कर सकते हैं. कुछ मुख्य जॉब प्रोफाइल,जैसे 

  • Horticulture Officer
  • Nursery Manager
  • Agriculture Consultant
  • Floriculture Specialist
  • Plantation Manager
  • सरकारी नौकरी: आप कृषि विभाग, वन विभाग और अन्य सरकारी संस्थानों में नौकरी पा सकते हैं. 
  • प्राइवेट सेक्टर: एग्रीकल्चर कंपनियां, फर्टिलाइजर एंड सीड कंपनियां, ग्रीनहाउस और नर्सरी

BSc हॉर्टिकल्चर के लिए टॉप कॉलेज 

कॉलेज/यूनिवर्सिटी का नामजगह
IARI (पूसा संस्थान)नई दिल्ली
डॉ. यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटीसोलन, हिमाचल प्रदेश
तमिलनाडु एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (TNAU)कोयंबटूर, तमिलनाडु
पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (PAU)लुधियाना, पंजाब
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU)वाराणसी, उत्तर प्रदेश
GB पंत कृषि विश्वविद्यालयपंतनगर, उत्तराखंड
यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चरल साइंसेजबागलकोट, कर्नाटक
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विवि (CCSHAU)हिसार, हरियाणा
विधान चंद्र कृषि विश्वविद्यालयमोहनपुर, पश्चिम बंगाल
डॉ. वाईएसआर हॉर्टिकल्चरल यूनिवर्सिटीवेंकटरामन्नगुडेम, आंध्र प्रदेश

सैलरी कितनी मिलती है?

BSc Horticulture कोर्स करने के बाद शुरुआत में आपको लगभग 15,000 से 30,000 प्रति माह तक सैलरी मिल सकती है. अनुभव बढ़ने के साथ यह 50,000 या उससे ज्यादा भी हो सकती है. 

इस कोर्स के फायदे

  • खेती को आधुनिक तरीके से सीखने का मौका
  • सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में जॉब
  • खुद का बिजनेस शुरू करने की आजादी
  • पर्यावरण से जुड़ा काम, जो भविष्य में और बढ़ेगा

यह भी पढ़ें: एनिमेशन में बनाएं ग्लोबल करियर, साउथ कोरिया की ये टॉप यूनिवर्सिटीज हैं बेस्ट

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola