एनिमेशन में बनाएं ग्लोबल करियर, साउथ कोरिया की ये टॉप यूनिवर्सिटीज हैं बेस्ट

Published by :Smita Dey
Published at :16 Apr 2026 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
Animation Course in South Korea

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

Animation Course in South Korea: साउथ कोरिया में एनीमेशन कोर्स करना आज के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है. यहां की यूनिवर्सिटी, एडवांस टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री एक्सपोजर आपको एक सफल करियर की तरफ ले जा सकते हैं.

विज्ञापन

Animation Course in South Korea: आज के दौर में एनीमेशन एक ऐसा करियर बन चुका है, जो युवाओं को क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजी दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देता है. खास बात यह है कि साउथ कोरिया अब Animation स्टडी के लिए एक बड़ा हब बनकर उभर रहा है.  K-pop, K-drama और गेमिंग इंडस्ट्री की सफलता के कारण यहां एनीमेशन की डिमांड तेजी से बढ़ी है. 

क्यों खास है साउथ कोरिया में एनीमेशन?

साउथ कोरिया (Animation Course in South Korea) अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी और क्रिएटिव इंडस्ट्री के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है. यहां एनीमेशन  को सिर्फ पढ़ाया नहीं जाता, बल्कि इंडस्ट्री के हिसाब से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाती है. यहां के कॉलेज स्टूडेंट्स को 2D और 3D Animation, VFX, गेम डिजाइन और डिजिटल आर्ट्स में एक्सपर्ट बनाते हैं. इसके अलावा, इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर काम करने का भी मौका मिलता है, जिससे स्टूडेंट्स का एक्सपीरियंस और मजबूत होता है. 

एनीमेशन कोर्स में क्या सिखाया जाता है?

अगर आप साउथ कोरिया में Animation पढ़ते हैं, तो आपको कई तरह की स्किल्स सिखाई जाती हैं:

  • 2D और 3D Animation टेक्निक्स
  • कैरेक्टर डिजाइन और स्टोरीबोर्डिंग
  • VFX (Visual Effects)
  • गेम आर्ट और डिजाइन
  • डिजिटल इलस्ट्रेशन
  • यह कोर्स आपकी क्रिएटिव सोच को निखारता है और आपको इंडस्ट्री के लिए तैयार करता है. 

Animation Course in South Korea: साउथ कोरिया की टॉप यूनिवर्सिटी

अगर आप साउथ कोरिया में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो ये कुछ बेहतरीन यूनिवर्सिटी के नाम नीचे दिए गए हैं:

Korea National University of Arts (K-ARTS)

यह यूनिवर्सिटी Animation और फिल्म स्टडी के लिए काफी फेमस है. यहां एडमिशन मिलना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन यहां की पढ़ाई और एक्सपोजर बहुत शानदार है. अगर आप प्योर आर्टिस्टिक एनिमेशन में जाना चाहते हैं, तो यह यूनिवर्सिटी बेस्ट है. QS सब्जेक्ट रैंकिंग (आर्ट्स एंड डिजाइन) में इस यूनिवर्सिटी को 56वां रैंक मिला है. 

Hongik University

होंगीक यूनिवर्सिटी (Animation Course in South Korea) अपनी आर्ट और डिजाइन प्रोग्राम के लिए जानी जाती है. यहां एनीमेशन के साथ-साथ विजुअल आर्ट्स पर भी खास फोकस किया जाता है. 

ChungKang College of Cultural Industries

यह कॉलेज खास तौर पर Animation और गेमिंग के लिए जाना जाता है. यहां स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री लेवल की ट्रेनिंग दी जाती है. एशिया में एनीमेशन के लिए यह यूनिवर्सिटी 88वें रैंक पर है. 

Seoul Institute of the Arts

यहां का Animation और डिजिटल मीडिया कोर्स काफी पॉपुलर है. क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाने वालों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है. एनीमेशन कोर्स के लिए यह यूनिवर्सिटी एशिया में 8वें स्थान पर है. 

Animation Course in South Korea: एडमिशन कैसे लें?

साउथ कोरिया की यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए आपको कुछ जरूरी चीजों की जरूरत होती है:

  • 12वीं या ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • English या Korean लैंग्वेज की जानकारी
  • पोर्टफोलिओ (आपके बनाए हुए डिजाइन और आर्टवर्क)
  • कुछ यूनिवर्सिटी में एंट्रेंस टेस्ट या इंटरव्यू होता है. 
  • Portfolio सबसे महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इससे आपकी क्रिएटिविटी का अंदाजा लगाया जाता है. 

करियर के मौके

Animation कोर्स करने के बाद आपके सामने कई करियर ऑप्शन खुल जाते हैं, जैसे एनीमेशन स्टूडियो, गेमिंग कंपनी, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री, एडवरटाइजिंग एजेंसी और फ्रीलांस Animation आर्टिस्ट. आज के समय में OTT प्लेटफॉर्म और गेमिंग इंडस्ट्री के बढ़ने से Animation एक्सपर्ट्स की डिमांड बहुत ज्यादा है. 

यह भी पढ़ें: IIT से NIT तक, जानें इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के लिए देश के बेस्ट कॉलेज

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola