Best BTech College: IIT दिल्ली में BTech इन डिजाइन शुरू, JEE Advanced के साथ ये योग्यता भी जरूरी

Best BTech College
Best BTech College IIT दिल्ली ने B Tech इन डिजाइन शुरू हो गया है. इसके लिए एडमिशन प्रक्रिया JEE Advanced और UCEED के तहत होगी. यहां आप विस्तार से इस कोर्स और बेस्ट बीटेक काॅलेज के बारे में जानें.
Best BTech College IIT Delhi: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (IIT) दिल्ली ने एकेडमिक सेशन 2025-26 से एक नया कोर्स शुरू किया है. B.Tech in Design कोर्स खास उन छात्रों के लिए बनाया गया है जो इंजीनियरिंग के साथ डिजाइन और क्रिएटिविटी में भी रुचि रखते हैं. यह 4 साल का कोर्स होगा और इसमें प्रवेश की प्रक्रिया बाकी B.Tech कोर्सेस से थोड़ी अलग है. आइए जानते हैं इस कोर्स के बारे में और Best BTech College में एडमिशन प्रोसेस के बारे में.
B.Tech इन डिजाइन में एडमिशन कैसे मिलेगा? (Best BTech College)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कोर्स में प्रवेश केवल JEE Advanced पास करने से नहीं होगा. इसके लिए उम्मीदवारों को UCEED (Undergraduate Common Entrance Examination for Design) भी पास करना जरूरी होगा. यानी दोनों परीक्षाओं JEE Advanced और UCEED में सफल छात्र ही इसमें एडमिशन ले सकेंगे.
क्यों खास है यह कोर्स? (Best BTech College)
IIT दिल्ली का यह नया कोर्स ट्रांसडिसिप्लिनरी यानी तकनीक और डिजाइन दोनों का मिला-जुला रूप है. इसका उद्देश्य ऐसे इंजीनियर्स तैयार करना है जो सामाजिक और तकनीकी समस्याओं को रचनात्मक तरीके से हल कर सकें.
इस कोर्स में होगी ऐसी पढ़ाई (Best BTech College)
इस कोर्स में आधा सिलेबस डिजाइन पर केंद्रित होगा और बाकी हिस्सा अन्य इंजीनियरिंग विषयों पर आधारित रहेगा. पढ़ाई विज्ञान, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, मानविकी और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के विशेषज्ञ फैकल्टी से करवाई जाएगी.
किसके लिए है ये कोर्स? (Best BTech College)
अगर आप क्रिएटिव सोचते हैं, डिजाइन में रुचि रखते हैं, और तकनीकी ज्ञान के साथ कुछ नया बनाना चाहते हैं तो यह कोर्स आपके लिए एक शानदार अवसर हो सकता है.
यह भी पढ़ें- Best BTech Colleges in Hindi: भारत के टॉप बीटेक कॉलेज कौन से हैं? एडमिशन से पहले देख लें लिस्ट
यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2025: कितने मार्क्स पर मिलेगा AIIMS पटना में एडमिशन, इतना हो सकता है कटऑफ
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




