बिहार, यूपी, राजस्थान में बनना है टीचर? TET परीक्षा के लिए नोट कर लें ये 5 किताब

Updated:
विज्ञापन
Best Books For TET Exam

बुक्स की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

Best Books For TET Exam: भारत के लगभग सभी राज्यों में TET यानी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षा आयोजित की जाती है. यह एक शिक्षक पात्रता परीक्षा है. यहां हम आपको TET की तैयारी के लिए 5 सबसे बेहतरीन किताबों के बारे में बता रहे है.

विज्ञापन

Best Books For TET Exam: TET परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले सही बुक्स का चयन जरूरी है. सही किताब से आपकी तैयारी मजबूत होगी. जरूरी नहीं कि आप बहुत सारी किताबें पढ़ें. बस काम की किताबों की एक लिस्ट बनाएं और रोज-रोज उन्हें ही पढ़ें.

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy)

अगर आप TET परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र आपके लिए बेस्ट किताब है, जोकि अरिहंत पब्लिकेशन से प्रकाशित हुई है. इसमें पढ़ाने के तरीके, साइकोलॉजिकल प्रिसिंपल और PYQs भी दिए गए हैं.

सामान्य हिंदी (General Hindi)

TET परीक्षा की तैयारी के लिए ये किताब बहुत जरूरी है. लुसेंट पब्लिकेशन की ये किताब लैंग्वेज की तैयारी के लिए सबसे बेहतरी किताब में से एक है. इसमें हिंदी व्याकरण और साहित्य बहुत आसान भाषा में समझाया गया है.

ऑबजेक्टिव जनरल अंग्रेजी Objective General English

इंग्लिश की तैयारी के लिए ऑबजेक्टिव जनरल अंग्रेजी अच्छी किताब है. एसपी बख्शी (SP Bakshi) द्वारा लिखी इस किताब से न सिर्फ आपकी इंग्लिश अच्छी होगी बल्कि परीक्षा की तैयारी भी मजबूत होगी. इसमें व्याकरण और शब्दकोश (Vocabulary) को बहुत अच्छे से दिया गया है.

पर्यावरण अध्ययन (Environmental Studies)

किरण पब्लिकेशन की इस किताब को पढ़ने से TET Paper 1 की तैयारी अच्छे से होगी. टीईटी पेपर-1 के लिए पर्यावरण विषय बहुत महत्वपूर्ण है. इस किताब में पर्यावरण से जुड़े सभी टॉपिक और प्रैक्टिस के लिए सवाल भी दिए गए हैं.

Quantitative Aptitude

अगर आप TET परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आरएस अग्रवाल की ये किताब आपके बहुत काम आएगी. मैथ्स विषय की तैयारी के लिए सबसे बेहतरीन किताब में से एक है. यह सबसे बेहतरीन किताब है. इसमें मैथ्स के सभी सूत्र और छोटे तरीके (Tricks) दिए गए हैं जिससे आप तेजी से सवाल हल कर सकते हैं.

TET परीक्षा का पैटर्न

TET परीक्षा में दो पेपर होते हैं, पेपर 1 (कक्षा 1-5) प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए होता है. पेपर 2 (कक्षा 6-8) उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए होता है. दोनों ही पेपर में कुल 150 सवाल पूछे जाते हैं और इनके लिए 150 मिनट (ढ़ाई घंटे) का समय दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- UPTET परीक्षा से पहले, रट लें ये 50 जरूरी GK के सवाल, रेस में रहेंगे सबसे आगे

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन