Best AI Course: AI बन रहा नया IT बूम, लाखों की सैलरी के साथ शुरू करें करियर

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 11 Aug 2025 7:45 PM

विज्ञापन

Best AI Course

Best AI Course: जिस तरह 90 के दशक में IT सेक्टर ने नौकरियों और सैलरी का नया दौर शुरू किया था, उसी तरह अब AI नया IT बूम साबित हो रहा है. AI की खासियत है इसकी ऑटोमेशन और स्मार्ट डिसीजन मेकिंग क्षमता. अगर आप AI में करियर बनाना चाहते हैं तो यहां आपके लिए कुछ कोर्स बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Best AI Course: आज के समय में एआई सबसे अच्छा और भविष्य में नौकरियों के अवसर बढ़ाने वाला कोर्स बन चुका है. जिस तरह 90 के दशक में IT सेक्टर ने नौकरियों और सैलरी का नया दौर शुरू किया था, उसी तरह अब AI नया IT बूम साबित हो रहा है. ऐसे में कंप्यूटर और तकनीक से जुडे़ लोग एआई का कोर्स कर रहे हैं और अपने स्किल्स को बढ़ा रहे हैं. ऐसे में आइए आज जानते हैं एआई संबंधित कुछ कोर्स, जिसे करने के बाद भविष्य में आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं.

AI in Demand: क्यों डिमांड में है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की खासियत है इसकी ऑटोमेशन और स्मार्ट डिसीजन मेकिंग क्षमता. इसके कारण यह हेल्थकेयर, फाइनेंस, ई-कॉमर्स, एजुकेशन, ट्रांसपोर्ट हर सेक्टर में अपना जादू बिखेर चुका है. चैटबॉट्स से लेकर सेल्फ-ड्राइविंग कार्स, मेडिकल डायग्नोसिस से लेकर स्टॉक मार्केट एनालिसिस तक, अब हर जगह एआई का इस्तेमाल लिया जा रहा है. इसी कारण एआई की डिमांड बढ़ रही है. 

Best AI Course: एआई से जुडे़ कुछ कोर्स 

अगर आप AI में करियर बनाना चाहते हैं तो यहां आपके लिए कुछ कोर्स बताने जा रहे हैं. 

  • B.Tech in Artificial Intelligence – 4 साल का कोर्स, 12वीं PCM के बाद
  • B.Sc in AI & Data Science- 3 साल का कोर्स, साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए
  • M.Tech / M.Sc in AI – ग्रेजुएशन के बाद स्पेशलाइजेशन

कहां से करें कोर्स? 

इन एआई कोर्स को करने के बाद सर्टिफिकेट भी मिलेगा. इन कोर्स को आप Coursera, edX, Udemy, IIT और IISc जैसे प्लेटफॉर्म से कर सकते हैं. कई जगहों पर तो कुछ-कुछ एआई कोर्स फ्री भी हैं. 

इन स्किल्स की होगी जरूरत

  • प्रोग्रामिंग लैंग्वेज – Python, R, Java
  • मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग
  • डेटा एनालिटिक्स और बिग डेटा
  • न्यूरल नेटवर्क और NLP (Natural Language Processing)

AI Career Options And Salary: करियर ऑप्शन और सैलरी 

  • Machine Learning Engineer- ₹8-15 लाख/वर्ष
  • Data Scientist – ₹10-20 लाख/वर्ष
  • AI Research Scientist – ₹12-25 लाख/वर्ष
  • AI Product Manager – ₹15-30 लाख/वर्ष

यह भी पढ़ें- Top Law College: भारत के टॉप लॉ कॉलेज, यहां से LLB की डिग्री, नौकरी की गारंटी

यह भी पढ़ें- बहन को गिफ्ट करें AI Certificate कोर्स, जीवन भर कहेगी Thank You भैया

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola