AI के दौर में भी सेफ हैं ये 5 डिग्रियां, फ्यूचर में नहीं होगी नौकरी की टेंशन

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

AI Proof Career Degrees: AI के दौर में कौन-सी डिग्रियां दिलाएंगी सेफ करियर. जानिए मेडिकल और इंजीनियरिंग सहित उन 5 सेक्टर्स के बारे में जहां हमेशा डिमांड बनी रहेगी.

विज्ञापन

AI Proof Career Degrees: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने काम करने का तरीका तेजी से बदल दिया है. कई ऐसे काम, जिन्हें पहले इंसान करते थे, अब AI कुछ ही मिनटों में कर देता है. ऐसे में छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के मन में एक सवाल बार-बार आता है कि आखिर आने वाले समय में कौन-सी डिग्रियां और करियर सुरक्षित रहेंगे.

विज्ञापन

अच्छी बात यह है कि AI हर नौकरी की जगह नहीं ले सकता. ऐसे कई फील्ड हैं, जहां इंसानी सोच, समझ, क्रिएटिविटी और डिसीजन लेने की क्षमता हमेशा जरूरी रहेगी. आइए जानते हैं ऐसी डिग्रियों के बारे में, जिनकी डिमांड आने वाले समय में भी बनी रह सकती है.

1. मेडिकल और हेल्थकेयर (AI Proof Career Degrees)

डॉक्टर, नर्स, फिजियोथेरेपिस्ट और दूसरे हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की जरूरत कभी खत्म नहीं होगी. AI बीमारी की पहचान करने या रिपोर्ट पढ़ने में मदद कर सकता है, लेकिन मरीज की जांच, इलाज इंसान ही बेहतर तरीके से कर सकता है. इसलिए मेडिकल फील्ड फ्यूचर में भी मजबूत करियर ऑप्शन बना रहेगा.

2. इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस

AI के बढ़ने का मतलब यह नहीं कि इंजीनियरों की जरूरत खत्म हो जाएगी. बल्कि AI सिस्टम बनाने, उन्हें बेहतर करने और सेफ रखने के लिए स्किल्ड इंजीनियरों की मांग और बढ़ सकती है. कंप्यूटर साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी और AI-ML जैसे क्षेत्रों में अच्छे अवसर बने रहने की उम्मीद है.

3.कानून (Law)

लीगल डॉक्यूमेंट तैयार करने और डिटेल्स खोजने में AI मदद कर सकता है, लेकिन अदालत में बहस करना, क्लाइंट की स्थिति समझना और लॉ स्ट्रेटेजी बनाना (AI Proof Career Degrees) लोगों के स्किल पर ही निर्भर करता है. इसलिए लॉ की पढ़ाई करने वालों के लिए भी भविष्य में अच्छे अवसर बने रह सकते हैं.

4. एजुकेशन और साइकोलॉजी 

AI पढ़ाई में मदद जरूर कर सकता है, लेकिन एक अच्छा शिक्षक केवल किताबें नहीं पढ़ाता, बल्कि छात्रों को प्रेरित भी करता है. इसी तरह साइकोलॉजी और काउंसलर (AI Proof Career Degrees) लोगों की भावनाओं और व्यवहार को समझकर समाधान देते हैं. 

5. डिजाइन और क्रिएटिव फील्ड

ग्राफिक डिजाइन, एनीमेशन, फैशन डिजाइन, फिल्म मेकिंग और प्रोडक्ट डिजाइन जैसे क्षेत्रों में क्रिएटिव थिंकिंग सबसे अहम होती है. AI डिजाइन के लिए आइडिया दे सकता है, लेकिन नई सोच इंसान ही लाता है. इसलिए क्रिएटिव फील्ड में स्किल रखने वालों की मांग बनी रह सकती है.

सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल भी है जरूरी

आज के समय में केवल डिग्री होना काफी नहीं है. कंपनियां ऐसे लोगों को प्राथमिकता देती हैं, जो नई टेक्नोलॉजी सीखने के लिए तैयार हों. इसलिए कम्युनिकेशन स्किल, प्रॉब्लम सॉल्विंग, टीमवर्क, डिजिटल टूल्स की समझ और लगातार सीखने की आदत आपको दूसरों से आगे रख सकती है.

यह भी पढ़ें: 50000 से कम फीस वाले ये कोर्स, नौकरी के साथ देंगे लाखों का पैकेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola