Bihar Teacher Transfer के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, E-shiksha Kosh पर करें अप्लाई

Updated:
विज्ञापन

बिहार टीचर की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Bihar Teacher Transfer: बिहार शिक्षक ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका जल्द खत्म होने वाला है. आवेदन की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2026 निर्धारित है. जो शिक्षक अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

विज्ञापन

Bihar Teacher Transfer: बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर अहम अपडेट है. ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख अब बेहद नजदीक आ गई है. शिक्षकों के पास आवेदन करने के लिए अब सिर्फ दो दिन का समय बचा है. ऐसे में जिन शिक्षकों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द E-shiksha Kosh पोर्टल eshikshakosh.bihar.gov.in पर अप्लाई कर देना चाहिए.

5 अगस्त है आवेदन की आखिरी तारीख

बिहार शिक्षक ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2026 निर्धारित है. यानी आवेदन करने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है. जो शिक्षक ट्रांसफर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आखिरी तारीख से पहले अपना आवेदन फॉर्म सबमिट जरूर कर दें.

आखिरी तारीख बढ़ने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में 5 अगस्त को ही अंतिम तारीख मानकर चलना बेहतर होगा.

फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

ऑनलाइन आवेदन करते समय शिक्षक अपनी ई-शिक्षाकोश आईडी और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल सही तरीके से भरें. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरने के बाद उसे अच्छी तरह जांच लें. किसी भी जानकारी में गलती होने पर आवेदन की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. जरूरी डॉक्यूमेंट्स को निर्धारित फॉर्मेट और सही साइज में अपलोड करें. अपनी पुरानी पोस्टिंग और योग्यता से जुड़े डॉक्यूमेंट्स भी पहले से तैयार करके रख लें.

Image

ये भी पढ़ें: Bihar BEd 4th राउंड का अलॉटमेंट लिस्ट जारी, इन कैंडिडेट्स को मिला मौका

बिना आवेदन नहीं होगा ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले शिक्षकों के ट्रांसफर पर ही विचार किया जाएगा. यानी अगर कोई शिक्षक आवेदन नहीं करता है, तो उसका ट्रांसफर इस प्रक्रिया के तहत नहीं किया जाएगा. इसलिए ट्रांसफर के इच्छुक सभी शिक्षकों के लिए समय पर आवेदन करना जरूरी है.

विभाग के अनुसार ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी. पहले चरण में जरूरत और नियमों के अनुसार शिक्षकों को उपयुक्त स्कूलों में एडजस्ट किया जाएगा. दूसरे चरण में पारस्परिक (म्यूचुअल) ट्रांसफर और अंतिम चरण में सामान्य ट्रांसफर किया जाएगा.

आखिरी तारीख का इंतजार न करें

जो शिक्षक ट्रांसफर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आज ही आवेदन करने की कोशिश करें. आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा. इससे आखिरी समय की किसी भी परेशानी से बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: SSC MTS का रिजल्ट जारी, चेक करें 7948 पदों के लिए सेलेक्टेड की लिस्ट


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन