BPSC TRE 4: 32,388 टीचर भर्ती पर BPSC का नया ऐलान, अब इस तारीख से शुरू होगा आवेदन

Updated:
विज्ञापन

BPSC TRE 4 अभ्यर्थी की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BPSC TRE 4.0 Revised Notification 2026**:** बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4 को लेकर BPSC ने आज नया अपडेट जारी किया है. आयोग ने संशोधित विज्ञापन जारी करते हुए आवेदन की नई तारीख का ऐलान कर दिया है. 32,388 शिक्षक पदों वाली इस भर्ती के लिए अब 25 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे.

विज्ञापन

BPSC TRE 4.0 Revised Notification 2026: बिहार में सरकारी टीचर बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने TRE 4 को लेकर आज नया आधिकारिक अपडेट जारी किया है.

विज्ञापन

आयोग ने भर्ती के लिए संशोधित विज्ञापन जारी करते हुए आवेदन की तारीख में बदलाव कर दिया है. पहले इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को लेकर 21 सितंबर से शुरुआत की जानकारी सामने आई थी. अब BPSC के नए अपडेट के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू होंगे. आवेदन की लास्ट डेट 26 अक्टूबर 2026 रखी गई है. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है.

32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती

BPSC TRE 4.0 के तहत बिहार के सरकारी स्कूलों में कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी. यहां BPSC TRE 4 के तहत क्लास वाइज शिक्षक पदों की डिटेल इस टेबल में देख सकते है.

कक्षा वर्गपद स्तर / श्रेणीकुल पदों की संख्या
कक्षा 1 से 5प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher)3,847
कक्षा 6 से 8मध्य विद्यालय शिक्षक (Middle School Teacher)8,563
कक्षा 9 से 10माध्यमिक शिक्षक (Secondary Teacher)3,877
कक्षा 11 से 12उच्च माध्यमिक शिक्षक (Higher Secondary Teacher)16,101
कुल पद32,388

पुराने विज्ञापन की जगह नया विज्ञापन जारी

BPSC ने TRE 4.0 के लिए पहले जारी विज्ञापन संख्या 14/2026 को रद्द कर संशोधित विज्ञापन संख्या 15/2026 जारी किया है.

इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले नए विज्ञापन में दी गई योग्यता, आयु सीमा, फीस और दूसरे नियम जरूर चेक करने होंगे. ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले डिटेल्ड विज्ञापन, प्रॉस्पेक्टस और आवेदन से जुड़े निर्देश ध्यान से पढ़ें.

ये भी पढ़ें: Railway Jobs: रेलवे में 5664 नए पदों पर भर्ती को हरी झंडी, JE और स्टेशन मास्टर समेत इन पदों पर निकलेगी वैकेंसी

अब इस तारीख से भर सकेंगे फॉर्म

जरूरी अपडेटतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू25 सितंबर 2026
फीस जमा करने की लास्ट डेट25 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट26 अक्टूबर 2026

उम्मीदवार BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. फिलहाल उम्मीदवार अपने जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें और आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद नए विज्ञापन के अनुसार ही फॉर्म भरें.

ध्यान देने वाली जरूरी बात

TRE 4 की पुरानी परीक्षा तारीखों को अंतिम न मानें. आवेदन प्रक्रिया में बदलाव के बाद परीक्षा कार्यक्रम में भी बदलाव किया गया है और नई परीक्षा तारीख की जानकारी आयोग के नए अपडेट के अनुसार ही मानी जाएगी.

ये भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर की तारीख बदली, अब 4 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन