Bihar BEd 4th राउंड का अलॉटमेंट लिस्ट जारी, इन कैंडिडेट्स को मिला मौका

Updated:
विज्ञापन

Bihar BEd स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Bihar BEd 4th Allotment List 2026: बिहार BEd CET 2026 काउंसलिंग के चौथे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है. कैंडिडेट अब अपना Allotment Letter डाउनलोड कर सकते हैं. सीट मिलने वाले कैंडिडेट्स को 5 अगस्त 2026 तक सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करनी होगी.

विज्ञापन

Bihar BEd 4th Allotment List 2026: अगर आपने भी Bihar BEd CET 2026 काउंसलिंग में हिस्सा लिया था और अब तक कॉलेज अलॉट नहीं हुआ था, तो आपके लिए जरूरी खबर है. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) ने आज यानी 3 अगस्त 2026 को Bihar BEd CET 2026 की चौथे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दिया है.

अब अभ्यर्थी ऑफिशियल पोर्टल biharcetbed-brabu.in पर जाकर अपना 4th Round Allotment Letter डाउनलोड कर सकते हैं. यह लिस्ट उन अभ्यर्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिन्हें पहले तीन राउंड में कॉलेज नहीं मिल पाया था या जिन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत कॉलेज प्रेफरेंस में बदलाव किया था.

ऐसे चेक करें 4th Round Allotment Letter

  1. सबसे पहले Bihar BEd CET की ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए Allotment Letter या College Login के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  3. अब अपना Login ID और Password डाल कर लॉगिन करें.
  4. लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपका कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस दिखाई देगा. अगर चौथे राउंड में कॉलेज अलॉट हो गया है तो Allotment Letter डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
  5. वहीं अगर इस बार भी कॉलेज अलॉट नहीं हुआ होगा तो "You are in waiting List" का मैसेज दिखाई देगा.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना अलॉटमेंट लेटर चेक कर सकते हैं.

Bihar BEd 4th Round Allotment Letter

Image

5 अगस्त तक जमा करनी होगी सीट कन्फर्मेशन फीस

चौथे राउंड में कॉलेज अलॉट होने वाले अभ्यर्थियों को 3 अगस्त से 5 अगस्त 2026 के बीच सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करनी होगी. सीट कन्फर्मेशन के लिए 3,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी. इसके बाद 3 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक संबंधित कॉलेज में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

अगर तय समय सीमा के भीतर फीस जमा नहीं की गई या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं कराया गया, तो अलॉट की गई सीट कैंसिल भी हो सकती है.

अब तक जारी हो चुके हैं चार राउंड

बिहार BEd CET 2026 की प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की गई थी. इसके बाद पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 3 जुलाई को, दूसरे राउंड की 14 जुलाई को और तीसरे राउंड की लिस्ट 23 जुलाई 2026 को जारी की गई थी. पहले तीन राउंड की एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने और बची हुई सीटों के आधार पर अब चौथे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की गई है.

ये भी पढ़ें: कॉलेज एडमिशन से पहले क्यों देखनी चाहिए NIRF रैंकिंग? जानें 5 बड़े कारण


विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन