BPSC: बिहार में सरकारी शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर बड़ी अपडेट, 7 नवंबर से आवेदन शुरू

BPSC Bihar Teacher Transfer Posting
बिहार में सरकारी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर तैयारियां शुरू, 9 नवंबर से शुरु हो जाएंगी सारी प्रक्रिया, यहां देखें महत्वपूर्ण डिटेल्स.
BPSC Teacher Transfer Posting: बिहार में बीपीएससी के तहत सरकारी शिक्षकों की ट्रांसफर–पोस्टिंग को लेकर बड़ा अपडेट आया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए आवेदन 7 नवंबर से शुरू हो जाएगी, और शिक्षकों को आवेदन के लिए कुल 15 दिन का समय मिलेगा. मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने ये बताया कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया 20 नवंबर से पहले ही पूरी कर ली जाएगी, और ट्रांसफर-पोस्टिंग को प्रक्रिया को 31 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी है कि शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सॉफ्टवेयर ट्रायल भी शुरू हो चुके हैं. ट्रांसफर-पोस्टिंग के बाद शिक्षक अपने नए पोस्टिंग वाले स्कूल में 1 जनवरी 2025 से पढ़ाना शुरू करेंगे.
दिव्यांगों के लिए खास सहूलियत
मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बताया है कि इस बार की शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग में ऐसे शिक्षक जो दिव्यांग हैं उन्हें उनके खुद के पंचायत में पोस्टिंग दी जाएगी, साथ ही महिला शिक्षिकाओं को भी 10 पंचायतों में विकल्प चुनने का मौका मिलेगा, वहीं बात करें अगर पुरुष शिक्षकों की तक उन्हें 10 अनुमंडल तक चुनने का मौका मिलेगा.
ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए की गई खास तैयारी
बिहार में इस बार सरकारी शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर काफी सख्त इंतजाम तय किए गए हैं. इस बार की ट्रांसफर पोस्टिंग शिक्षा विभाग के मुख्यालय से होगी. साथ ही ट्रांसफर-पोस्टिंग के पूरे प्रोसेस के लिए हर एक जिले में जिले के डीएम की अध्यक्षता में एक विशेष स्थापना कमिटी टायर की गई है. ट्रांसफर-पोस्टिंग में अगर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो जिला स्तर पर ही उस समस्या का निवारण इस विशेष कम्युनिटी द्वारा किया जाएगा.
Also Read: Bihar Sarkari Naukri: बिहार में नौकरियों की भरमार, 4500 पदों पर निकली वैकेंसी
Also Read: Bihar Success Story: अंडे और सब्जी बेचकर किया गुजारा, ऐसे की तैयारी और बन गए IAS Officer
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










