BTech हुआ पुराना… साइंस से 12वीं के बाद करें ये 5 कोर्स, मिलेगी लाखों की जॉब

Published by : Ravi Mallick Updated At : 30 May 2025 5:27 PM

विज्ञापन

Best Course after 12th

Best Course after 12th: लगभग सभी बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को करियर बनाने को लेकर कई सवाल मन में होते हैं. 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास होने वाले छात्र ज्यादातर बीटेक में एडमिशन लेते हैं. अगर जॉब मार्केट को करीब से देखा जाए तो बीटेक की डिमांड अब कम होने लगी है.

विज्ञापन

Best Course after 12th: आज के समय में हर छात्र का सपना होता है अच्छी पढ़ाई के बाद एक बढ़िया नौकरी पाना. पहले इंजीनियरिंग यानी BTech को ही करियर का सबसे अच्छा विकल्प माना जाता था, लेकिन अब समय बदल गया है. तकनीक और नई इंडस्ट्रीज के आने से कुछ ऐसे कोर्स सामने आए हैं जो न सिर्फ दिलचस्प हैं, बल्कि उनमें जॉब की भी भरपूर संभावनाएं हैं.

खासकर साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए अब कई बेहतरीन ऑप्शन हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 कोर्स जिनकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है और जो दिला सकते हैं लाखों का पैकेज. ये कोर्स कई टॉप कॉलेज और इंस्टीट्यूट में उपलब्ध हैं.

Best Course after 12th डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

आज के डिजिटल युग में डेटा ही सबसे बड़ी ताकत है. डेटा साइंटिस्ट और AI एक्सपर्ट की मांग तेजी से बढ़ रही है. यह कोर्स कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, मशीन लर्निंग और स्टैटिस्टिक्स से जुड़ा होता है. शुरुआती सैलरी ही 8–12 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है.

बायोटेक्नोलॉजी

अगर आपको जीव विज्ञान में रुचि है तो बायोटेक्नोलॉजी एक बेहतरीन विकल्प है. इस क्षेत्र में रिसर्च से लेकर दवा कंपनियों और फार्मा इंडस्ट्री तक नौकरियों की भरमार है. बायोटेक्नोलॉजिस्ट को शुरुआती स्तर पर भी अच्छी सैलरी मिलती है.

साइबर सिक्योरिटी

इंटरनेट के जमाने में डिजिटल सुरक्षा बहुत जरूरी हो गई है. साइबर सिक्योरिटी कोर्स करने के बाद आप सरकारी और निजी संस्थानों में साइबर एक्सपर्ट की नौकरी पा सकते हैं. यह कोर्स तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

एनवायरनमेंटल साइंस

जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संकट के दौर में पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science) की मांग काफी बढ़ी है. सरकार और प्राइवेट कंपनियों में इस क्षेत्र के जानकारों की आवश्यकता है. बता दें कि ये कोर्स के लिए शॉर्ट टर्म मोड में भी कर सकते हैं.

फूड टेक्नोलॉजी

खाद्य उद्योग में नए इनोवेशन हो रहे हैं. फूड टेक्नोलॉजी कोर्स करने के बाद आप क्वालिटी कंट्रोल, रिसर्च और डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में नौकरी पा सकते हैं. फूड टेक्नोलॉजी कोर्स को करने के बाद फूड इंडस्ट्री में लाखों की सैलरी पा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस में इन पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, सैलरी 1 लाख से अधिक

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola